बैठे बैठाए सरपंच बनाओ, 2 करोड़ लो: फतेहाबाद के ढिंगसरा गांव में 3 लोगों ने दिया लालच; डीसी ने झाड़ा पल्ला
बैठे बैठाए सरपंच बनाओ, 2 करोड़ लो: फतेहाबाद के ढिंगसरा गांव में 3 लोगों ने दिया लालच; डीसी ने झाड़ा पल्ला सरपंची का सौदा, दाम 2 करोड़ तक जयसिंह अजयपाल प्रीतपाल सिंह हरियाणा में पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही सरपंच बनने के लोग लंगोट कस कर मैदान में आ गए हैं। फतेहाबाद जिले के गांव में सरपंच का ताज पहनने के इच्छुक लोग सौदे बाजी पर उतर आए हैं। हालांकि ये सौदेबाजी गांव के विकास को लेकर रुपए देने पर है। लेकिन चुनाव मे किसी भी तरह का लालच देना कानूनन जुर्म है। गांव ढिंगसरा के 3 लोगों के वीडियो सामने आए हैं, जो कि सर्वसम्मति से सरपंच चुने जाने पर 21 लाख से 2 करोड़ रुपए तक देने का ऐलान कर रहे हैं। ढिंगसरा में वीडियो वायरल तेहाबाद के गांव ढिंगसरा से लगातार ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें सरपंच पद के संभावित प्रत्याशी खुले तौर पर रुपए बांटने की बात कह रहे हैं। अब तक 3 लोगों के वीडियो सामने आ चुके हैं। 2 वीडियो कल वायरल हुए थे, जिनमें चुनाव लड़ने 2 ग्रामीण 21 लाख और 51 लाख की पेश कर रहे थे तो वहीं आज एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें व्यक्ति ने खुद को जय सिंह तरड़ बता...