इंस्पेक्टर हरिराम शर्मा को 6 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने दबोचा, पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें...
Dinesh soni 8570816004 राजस्थान की राजधानी जयपुर में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोविंदगढ़ थाने के इंस्पेक्टर हरिराम शर्मा को 1000000 रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोचा है। आरोपीत हरिराम शर्मा दलाल एडवोकेट विश्वनाथ शर्मा के मार्फत यह रिश्वत की राशि ले रहा था । 400000 रुपए की रिश्वत की राशि आरोपी इंस्पेक्टर ने वेरिफिकेशन के दौरान पहले ले रखी थी। बाकी बची हुई 600000 रुपए की रिश्वत की राशि को लेकर आज इंस्पेक्टर हरिराम शर्मा ने परिवादी को दलाल एडवोकेट विश्वनाथ शर्मा के मार्फत थाने से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर बुलाया लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही 600000 की रिश्वत की राशि लेकर दलाल विश्वनाथ शर्मा अपने गाड़ी में भागने लगा। इस दौरान एसीबी की टीम ने करीब 10 किलोमीटर दूर तक दलाल का पीछा किया। इस दौरान बीच रास्ते में ही दलाल एडवोकेट 600000 की रिश्वत की राशि बीच रास्ते में ही फेंक कर फरार हो गया। इस दौरान टीम ने 600000 की रिश्वत की राशि बरामद कर ली । और रिकॉर्डिंग में हरिराम शर्मा द्वारा मांगी जा रही 1000000 रुपए की रिश्वत को लेकर एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एएसपी बजरंग सिंह न...