Dinesh soni तकिए के नीचे रखने वाली महिला की भी गई जान, बैटरी ही नहीं, प्रोसेसर से भी फटता है स्मार्टफोन जरूरत की खबर आगे या पीछे की पॉकेट में मोबाइल न रखें, नहीं फटा, तब भी होगा नुकसान खाते वक्त, घूमते वक्त, टीवी देखते वक्त यहां तक कि वॉशरूम जाते वक्त, हर जगह लोग मोबाइल लेकर जाते हैं। सोते वक्त भी चैन नहीं मिलता, मोबाइल को हम तकिए के नीचे रखकर सोते है। ऐसा एक या दो दिन नहीं होता, डेली ही ऐसा करते हैं क्योंकि हमें इसकी आदत हो गई है। यही आदत किसी दिन भारी पड़ सकती है। जान लीजिए क्यों MD Talk YT नाम के एक YouTuber ने ट्वीट कर जानकारी दीकि, मेरी मौसी जब सो रही थी, तो उन्होंने फोन को अपने चेहरे के पास तकिए पर रखा था। अचानक उनका Xiaomi Redmi 6A फोन ब्लास्ट हो गया। यह हमारे लिए बुरा समय है। उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दूसरा मामला भी 13 सितंबर को सामने आया। परिवार वालों के अनुसार मोबाइल चार्ज में लगने के बाद ज्यादा हीट हुआ और फट गया। उससे निकली चिंगारी से बगल में बैठी 8 माह की बच्ची झुलस गई और उसकी मौत हो गई। दोनों मामले पढ़ने के बाद...
Join us for the latest news of India