Skip to main content

Posts

Showing posts with the label माँ की हत्या

रामपुरा ढिल्लों में बेटे ने चाकू से गोदकर मां की कर दी बेरहमी से हत्या रामपुरा ढिल्लों में बेटे ने चाकू से गोदकर मां की कर दी बेरहमी से हत्या

  रामपुरा ढिल्लों में बेटे ने चाकू से गोदकर मां की कर दी बेरहमी से हत्या Dinesh soni 8570816004 चौपटा। खंड के गांव रामपुरा ढिल्लों में मंगलवार दोपहर को बेटे ने चाकू से गोदकर अपनी विधवा मां की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जाता है कि बेटा अपनी मां के चरित्र पर शक करता था । सूचना मिलने पर नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी राजाराम, जमाल पुलिस चौकी प्रभारी रामकुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में भेज दिया। बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   जानकारी के अनुसार रामपुरा ढिल्लों निवासी करीब 55 वर्षीय परमेश्वरी देवी उर्फ गुड्डी पत्नी रामकुमार पर उसके बेटे रतन सिंह ने मंगलवार दोपहर को घर में ही चाकुओं से हमला कर दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो परमेश्वरी देवी की मौत हो चुकी थी।  इसकी सूचना जमाल चौकी पुलिस को दी गई। इतना मिलने पर जमाल चौकी प्रभारी रामकुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी राजाराम भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौका म...