Dinesh Soni 8570816004 JNU की कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी ने कहा है कि मनुस्मृति के अनुसार सभी महिलाएं शूद्र हैं, इसलिए कोई भी महिला यह दावा नहीं कर सकती कि वह ब्राह्मण या कुछ और है. उन्होंने कहा कि कोई भी भगवान ब्राह्मण नहीं है. भगवान शिव SC या ST से होने चाहिए क्योंकि वे शमशान में बैठते हैं. दिल्ली के जवाहर नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी का कहना है कि हिंदू देवी-देवता ऊंची जाति (Upper Caste) के नहीं हैं. भगवान शिव भी SC/ST(शूद्र) के हो सकते हैं. कुलपति ने देश में जाति-संबंधी हिंसा के बीच अपने विचार रखे. उन्होंने कहा है कि मनुष्य जाति के विज्ञान के अनुसार देवता उच्च जाति के नहीं हैं. सोमवार को डॉ. बीआर अंबेडकर व्याख्यान श्रृंखला में डॉ. बी आर अंबेडकर के विचार जेंडर जस्टिस: डिकोडिंग द यूनिफॉर्म सिविल कोड' (Dr B R Ambedkar's Thoughts on Gender Justice: Decoding the Uniform Civil Code) में व्याख्यान देते हुए कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी कहा कि ''मनुस्मृति में महिलाओं को शूद्रों का दर्जा दिया गया है.'' उन्होंने यह भी कहा कि मैं सभी महिलाओं...
Join us for the latest news of India