Skip to main content

Posts

Showing posts with the label MadhyaPradeshGwalior news

बेटे पर लगा दुष्कर्म का आरोप, पिता ने लगाई फांसी: युवती ने राजीनामा के लिए की थी 10 लाख की डिमांड, 4 पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

  कर्ण मिश्रा,ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के बेटे पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वो अभी जेल में है। आरोप है कि पीड़ित युवती राजीनाम के लिए दस लाख रुपए की डिमांड की थी, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। दरअसल, बुजुर्ग भगवान सिंह सिसोदिया ने थाटीपुर थाना क्षेत्र के कबीर कॉलोनी स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की ली। परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग के बेटे को दुष्कर्म के मामले में फंसाया गया और इस मामले में राजीनामा करने के नाम पर उससे 10 लाख रुपए मांगे गए। जिसमें से आधे रुपए आरोपी ले चुके हैं। परेशान होकर भगवान सिंह सिसोदिया ने एक दिन पहले जेल में बंद बेटे से मिलने के बाद घर आकर फांसी लगा ली। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज किया केस इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद मानसिंह जाटव, रवि जाटव, मुरारी और माखन जाटव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। एएसपी क्राइम राजेश ...