Skip to main content

Posts

Showing posts with the label लंपी रोग

पशुओं को लंपी रोग से बचाने में कारगर है गोमूत्र, पूरी जानकारी जानिए

   नागपुर. महाराष्ट्र में नागपुर के गो- कई राज्यों में लंपी का प्रकोप है। विज्ञान अनुसंधान केंद्र ने गोमूत्र से लपी यह तरीका अपनाया.....  संक्रमित मवेशियों को ठीक करने का डॉ. नंदिनी ने बताया, लंपी संक्रमित दावा किया है। शोधकर्ताओं का कहना पशुओं को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में है कि स्वस्थ गाय का मूत्र देने से गोमूत्र दिया। गुलवेल, हल्दी, अर्जुन संक्रमित पशुओं की रोग प्रतिरोधक (अजान), अडुलसा और नीम का क्षमता बढ़ती है। इससे पशु लंपी मिश्रण भी पशुओं को दिया गया। संक्रमण को मात दे देते हैं। केंद्र की डॉ. गोशाला में साफ-सफाई रखी गई। नंदिनी भोजराज ने बताया, देवलापार नतीजा सकारात्मक रहा। गोमूत्र में में 650 पशु हैं। इनमें 20 से 25 में लपी आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, संक्रमण के लक्षण थे। गोमूत्र से वे खनिज यौगिक, कार्बोनिक एसिड, स्वस्थ हो चुके हैं। महाराष्ट्र के विदर्भ पोटाश, नाइट्रोजन, अमोनिया, के अन्य क्षेत्रों में भी लंपी संक्रमित मैगनीज, सल्फर, फॉस्फेट, पोटेशियम, जानवर गोमूत्र से ठीक किए गए हैं। यूरिया, यूरिक एसिड, एंजाइम, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात सहित साइटोकिन्स, लैक्टोज आद...

गाय-भैसों को बेमौत मार रहा लंपी वायरस, क्या इंसानों के लिए भी है खतरा?

   राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली से लेकर पंजाब तक, लंपी वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है. राजस्थान में 10 लाख से ज्यादा मवेशी संक्रमित हो चुके हैं और 45 हजार की मौत हो चुकी है. कई राज्यों में हजारों की संख्या में गाय-भैंस इस वायरस की चपेट में आ रही हैं. देश में लंपी वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है. कई राज्यों में लंपी वायरस का कहर देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश-राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक ये वायरस तेजी से फैल रहा है.  सबसे ज्यादा खराब हालत राजस्थान की है. राजस्थान में अब तक लंपी वायरस से 45 हजार से ज्यादा गायों की मौत हो चुकी हैं. जबकि, 10 लाख से ज्यादा इस वायरस की चपेट में आ चुकीं हैं. राजस्थान के रेगिस्तान कब्रिस्तान बनते जा रहे हैं. हजारों की संख्या में गायों को दफनाया जा रहा है. लंपी वायरस से संक्रमित होने पर शरीर पर दाने निकल आते हैं, बुखार आता है. इस वायरस का इलाज है. लेकिन कई मामलों में स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि मौत हो जाती है. लंपी वायरस या लंपी स्किन डिसीज कोई नई बीमारी नहीं है. समय-समय पर इसका प्रकोप देखने को मिलता रहता है. एक महीने से भारत में ल...

न इलाज, न टीका: तुम लम्पी, हम लम्पट; लाखों गायों की मौत पर हर कोई मौन क्यों?

 इलाज है तो सिर्फ इतना कि बड़ा, लम्बा सा गड्ढा खोदा जाता है और मरी गायों को उसमें गाड़कर पूर दिया जाता है।  दो-चार गायें भी कभी इधर से उधर हो जाएं या शाम को वक्त पर घर न पहुंचें तो हमारा कलेजा कांप जाता है। ऐसे में हम अब लाखों गायों की मौतों पर मौन क्यों हैं? अकेले राजस्थान में लगभग 75 हजार गाय-बछड़े मर चुके हैं। सरकारी आंकड़ा ही 43 हजार का है।  पीछे गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश भी हैं, जहां लम्पी वायरस लगातार गायों और उनके बछड़ों को लील रहा है। इसका कोई इलाज नहीं। कोई टीका नहीं । कोई तैयारी भी नहीं। बड़ी संख्या में रोज गायें मरती जा रही हैं। इलाज है तो सिर्फ इतना कि बड़ा, लम्बा सा गड्ढा खोदा जाता है और मरी गायों को उसमें गाड़कर पूर दिया जाता है। कई किलोमीटर तक इसकी दुर्गंध फैल रही है।  आस पास दूध-दही का संकट आ रहा है, लेकिन कौन चिंता करे ! सरकारें सोई हुई हैं। उन्हें कोई जगाता नहीं। गो सेस के नाम पर करोड़ों का टैक्स वसूला जाता है। लेकिन कहां जाता है, कोई नहीं जानता। टैक्स भी कैसे-कैसे! रजिस्ट्री पर, शराब पर, मैरिज गार्डन की बुकिंग पर, बड़े सौदों, वाहन खरीदी पर ...

लंपी रोग का पशुपालकों में कैसे फैलता जानिए

Dinesh soni  लंपी रोग का पशुपालकों में डर: पशु विशेषज्ञ बोले- गर्म व नम मौसम में मक्खी, मच्छर व चीचड़ से फैलता है वायरस रोहतक | 25/08/22 < शेयर पशु पालकों को लंपी के बारे में जागरूक करते हुए हरियाणा के रोहतक में लंपी संक्रमण को लेकर पशुपालकों में डर बना हुआ है। वहीं सरकार व प्रशासन द्वारा पशुपालकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। ताकि लंपी संक्रमण को फैलने से रोका जा सके और पशुओं को सुरक्षित रखा जाए। हिसार स्थित लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के स्थानीय पशु विज्ञान केन्द्र व झज्जर के प्रभारी डॉ. राजेन्द्र सिंह ने कृषि विज्ञान केन्द्र में पशुपालकों को लंपी त्वचा रोग के प्रति जागरूक किया। इन गांवों में किया जागरूक डॉ. राजेंद्र सिंह ने गांव चिड़ी, नान्दल, टिटौली, काहनी, महम, बलहम्बा, रोहतक के पशुपालकों को लंपी रोग व इससे बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला में अन्य प्रान्तों की सीमा ना लगने के कारण इसका प्रकोप नाममात्र देखने में आया है। उन्होंने पशुपालकों से आह्वान किया है कि वे लंपी चर्म रोग से अपने पशुधन को बचाएं...

Hisar हरियाणा के DC ने लगाई धारा 144, पशु मेलों पर रोक

 Dinesh soni, हरियाणा के हिसार में जानवरों में लम्पी वायरस लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए डीसी प्रियंका सोनी ने जिले में पशु मेला आयोजित करने, अन्य जिलों और राज्यों से पशुओं के परिवहन पर रोक लगा दी है. उन्होंने धारा 144 लगाने के निर्देश जारी किए हैं. साथ ही कहा कि यह कदम गाय, बैल और अन्य जानवरों को ढेलेदार त्वचा के प्रभाव से बचाने के लिए आवश्यक है. उन्होंने हिसार व हांसी के एसपी को क्षेत्र के प्रखंडों पर पुलिस बल तैनात कर पशुओं को ले जाने वाले वाहनों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं. संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. अगर कोई व्यक्ति इन आदेशों की अवहेलना करने का दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 144 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पशुपालकों से अपील करते हुए डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि जिस पशु में इस रोग के लक्षण दिखाई दें, उसे अन्य स्वस्थ पशुओं से अलग रखें. प्रभावित जानवर को ढेलेदार त्वचा के साथ खुले में न छोड़ें। गौशालाओं और पशुओं के बाड़े में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के अलावा कीटनाशकों का छि...