बहादुरी : हरिद्वार में होमगार्ड बबली ने पुल से छलांग लगाकर मोबाइल चोर दबोचा हरिद्वार में बुधवार को महिला होमगार्ड की बहादुरी देखने को मिली, जब इस जवान ने यातायत ड्यूटी के दौरान भाग रहे मोबाइल चोरों के गैंग में से एक को दबोच लिया। इस आरोपी को पकड़ने के लिए महिला जवान को पुल से छलांग तक लगानी पड़ी। आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा बुधवार को वीआईपी घाट पर महिला होमगार्ड बबली रानी ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात थी। इस बीच उसने एक गिरोह को मोबाइल चोरी कर भागते हुए देखा। होमगार्ड बबली रानी ने गिरोह का पीछा करना शुरू किया। गिरोह के एक दो सदस्य पुल के नीचे छलांग लगाकर भागने लगे। इस पर बबली ने भी पुल से छलांग लगाकर मोबाइल चोर सात लोगों से एक को धर दबोचा और उसे रोड़ी बेलवाला पुलिस के हवाले कर दिया। सम्मानित करने की घोषणा होमगार्ड बबली की बहादुरी के लिये कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्ड्स केवल खुराना (आई.पी.एस.) ने उसे कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्ड्स डिस्क (CG HG DISC) और प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित करने की घोषणा की है। बबली को यह सम्मान होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस 06 दिसम्बर को प्रदान किया ...
Join us for the latest news of India