चाडीवाल के किसान राजेश बैनीवाल ने साल 2013 में लगाया 35 एकड़ में किन्नू का बाग, अब कमाई हो रही लाखों में
Dinesh Soni चौपटा। सिरसा जिला राज्य के अंतिम छोर पर पड़ने के कारण हमेशा ही खेती के लिए आवश्यक सुविधाओं की कमी से जूझता रहता है, क्षेत्र के किसान आमदनी बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र में नए-नए तरीकों की खोज करने में लगे रहते हैं इसी कड़ी में गांव चाडी वाल ( सिरसा) के किसान कुमार बैनीवाल पुत्र गोपी राम बैनीवाल ने साल 2013 में 35 एकड़ जमीन में किन्नू का बाग लगा कर परंपरागत खेती के साथ बागवानी खेती शुरू की है। इस समय किन्नू पक कर तैयार हो गए हैं। इनकी हार्वेस्टिंग करनी है। राजेश बैनीवाल का कहना है कि परंपरागत खेती के साथ-साथ बागवानी, फल सब्जियां इत्यादि लगाकर किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं। किसान परंपरागत खेती के साथ-साथ आधुनिक तरीके से खेती करके कमाई कर रहे हैं। किसान बागवानी, पशुपालन, सब्जियां इत्यादि लगाकर अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रहे हैं। गांव छांपावाली से रिश्तेदार अरविंद गोदारा से प्रेरणा लेकर लगाया बाग, बढी आमदनी चाडीवाल के प्रगतिशील किसान ने बताया कि नहरी पानी की कमी, प्राकृतिक आपदाओं, बीमारियों इत्यादि से परंपरागत ...