Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मोटिवेशन स्टोरी

जो होता है,अच्छे के लिए होता है जानिए मोटिवेशन स्टोरी,

Dinesh soni  एक बार शहंशाह अकबर (Akbar) एंव बीरबल (Birbal) शिकार पर गए और वहां पर शिकार करते समय अकबर की अंगुली कट गयी। अकबर को बहुत दर्द हो रहा था। पास में खड़े बीरबल( Birbal ) ने कहा – “कोई बात नहीं शहंशाह, जो भी होता है अच्छे के लिए ही होता है।” अकबर( Akbar ) को बीरबल की इस बात पर क्रोध आ गया और उसने अपने सैनिकों को आदेश दिया कि बीरबल को महल ले जा कर कारागाह में डाल दिया जाये। सैनिकों ने बीरबल को बंधी बना कर कारागाह में डाल दिया एंव अकबर अकेले ही शिकार पर आगे निकल गए।  रास्ते में आदिवासियों ने जाल बिछा कर शहंशाह अकबर को बंधी बना लिया और अकबर की बली देने के लिए अपने मुखिया के पास ले गए।  जैसे ही मुखिया अकबर की बली चढाने के लिए आगे बढे तो किसी ने देखा कि अकबर की तो अंगुली कटी हुई है अर्थात् वह खंडित है इसलिए उसकी बली नहीं दी जा सकती और उन्होंने अकबर को मुक्त कर दिया। अकबर को अपनी गलती का अहसास हुआ एंव वह तुरंत बीरबल के पास पहुँचा। अकबर (Akbar) ने बीरबल को कारागाह से मुक्त किया एंव उसने बीरबल से माफ़ी मांगी कि उससे बहुत बड़ी भूल हो गयी जो उसने बीरबल (Birbal) जैसे ज्ञानी एंव ...

खुश होना या दुखी होना हमारा चुनाव है

  हमें खुश होना है या दुखी होना है, यह चुनाव हमेशा हमारे हाथ में रहता है. सामान्यत: हमें लगता है कि दुख या खुशी हमारे पास चलकर आते हैं. वे घटनाओं और सूचनाओं के जरिए हम पर आकर बरसते हैं. निस्संदेह हमारे पास अच्छी और बुरी खबरें आती रहती हैं, हमारे रोजमर्रा के जीवन में अच्छी और बुरी घटनाएं भी घटती रहती हैं, लेकिन यह हमेशा हम पर निर्भर करता है कि हम किसी अच्छी खबर से कितना खुश होते हैं और किसी बुरी खबर से कितना दुखी होते हैं. दुखी होते भी हैं या नहीं. हम चाहें अगर तो अच्छी खबर से खुश होने और बुरी खबर को नजरअंदाज करने जैसा आदर्श समीकरण अपनाकर हर स्थिति में जीवन का भरपूर लुत्फ लेते रह सकते हैं. इस बात को समझें कि हमें बाहरी घटनाएं या हम तक पहुंचने वाली बुरी खबर दुखी नहीं करती, बल्कि दुखी होना इस बात पर निर्भर करता है कि हम उनके बारे में कितना और किस तरह से सोचते हैं. जी हां, कितना सोचते हैं, इस बात का भी बहुत फर्क पड़ता है क्योंकि अगर उनके बारे में ज्यादा सोचेंगे, तो हमारा सोचना हमारे भीतर भाव पैदा करने लगेगा. किसी भी चीज के बारे में ज्यादा सोचने से उसे लेकर हमारे भीतर इमोशंस गहरे होने ल...

सबसे ज्यादा खुश कौन

 एक कौआ था जो अपनी जिंदगी से बहुत खुश और संतुष्ट था। एक बार वह एक तालाब पर पानी पीने रुका। वहां पर उसने सफ़ेद रंग के पक्षी हंस को देखा। उसने सोचा मैं बहुत काला हूँ और हंस इतना सुन्दर इसलिए शायद हंस इस दुनिया का सबसे खुश पक्षी होगा।  कौआ हंस के पास गया और बोला तुम दुनिया के सबसे खुश प्राणी हो।  हंस बोला – मैं भी यही सोचा करता था कि मैं दुनिया का सबसे खुश पक्षी हूँ जब तक कि मैंने तोते को न देखा था। तोते को देखने के बाद मुझे लगता है कि तोता ही दुनिया का सबसे खुश पक्षी है क्योंकि तोते के दो खुबसूरत रंग होते है इसलिए वही दुनिया का सबसे खुश पक्षी होना चाहिए।  कौआ तोते के पास गया और बोला – तुम ही इस दुनिया के सबसे खुश पक्षी हो।  तोता ने कहा – मैं पहले बहुत खुश था और सोचा करता था कि मैं ही दुनिया का सबसे खुबसूरत पक्षी हूँ। लेकिन जब से मैंने मोर को देखा है, मुझे लगता है कि वो ही दुनिया का सबसे खुश पक्षी है क्योंकि उसके कई तरह के रंग है और वह मुझसे भी खुबसूरत है।  कौआ चिड़ियाघर में मोर के पास गया और देखा कि सैकड़ों लोग मोर को देखने के लिए आए है। कौआ मोर के पास गया और बो...

जीवन का सत्य जानिए |

एक बार कुछ पुराने मित्र कॉलेज छोड़ने के कई वर्षों बाद मिले और उन्होंने अपने कॉलेज के एक प्रोफ़ेसर से मिलने का सोचा। वे अपने प्रोफ़ेसर के घर गए। प्रोफ़ेसर ने उनका स्वागत किया एंव वे सभी बातें करने लगे। प्रोफ़ेसर के सभी छात्र अपने अपने करियर में सफल थे और आर्थिक रूप से सक्षम थे। प्रोफ़ेसर ने सभी से उनकी जिंदगी एंव करियर के बारे में पूछा।  सभी ने यही कहाँ कि वे अपने अपने क्षेत्रों में अच्छा कर रहे है। लेकिन सभी ने कहाँ कि भले ही वे आज अपने अपने करियर में सफल है लेकिन उनके स्कूल एंव कॉलेज के समय की जिंदगी आज की Life से कहीं ज्यादा अच्छी थी। उस समय उनकी जिंदगी में इतना ज्यादा तनाव एंव काम कर प्रेशर नहीं था।  प्रोफ़ेसर ने सभी के लिए चाय बनाई। प्रोफ़ेसर ने कहा कि मैं चाय तो ले आया लेकिन सभी अपने अपने कप अन्दर रसोई से ले आएं। रसोई में कई तरह के अलग अलग कप रखे हुए थे। सभी रसोई में गए और रसोई में पड़े बहुत सारे कपों में से अपने लिए अच्छे से अच्छा कप लेकर आ गए।  जब सभी ने चाय पी ली तो प्रोफ़ेसर ने कहा – मैं आप लोगों को आपके जीवन की एक सच्चाई बताता हूँ। आप सभी रसोई में से सबसे महंगे और शानदार ...