वॉट्सएप से खाना ऑर्डर कर सकेंगे रेल यात्री: PNR नंबर की मदद से आपकी सीट पर आ जाएगा खाना, यहां जानें इसकी पूरी प्रोसेस
Dinesh soni वॉट्सएप से खाना ऑर्डर कर सकेंगे रेल यात्री: PNR नंबर की मदद से आपकी सीट पर आ जाएगा खाना, यहां जानें इसकी पूरी प्रोसेस नई दिल्ली 7 घंटे पहले सुविधा फिलहाल 100 से अधिक स्टेशनों पर शुरू की गई है यात्री को मोबाइल में 7042062070 खाना ऑर्डर करने के बाद आप नंबर सेव करना होगा ऑर्डर को ट्रैक भी कर पाएंगे शेयर अब सफर के दौरान रेल यात्री व्हाट्सऐप के जरिए खाना ऑर्डर कर सकेंगे। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की फूड डिलीवरी सर्विस जूप (Zoop) ने जियो हैप्टिक के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू की है। सुविधा फिलहाल 100 से अधिक स्टेशनों पर शुरू की गई है। खाना मंगवाने के लिए PNR जरूरी रेल यात्री अब नए व्हाट्सऐप चैटबोट के जरिए मैसेज कर खाना मंगवा सकेंगे। खाना ऑर्डर करने के लिए यात्री को अपने PNR का इस्तेमाल करना होगा और उसका ऑर्डर सीधे सीट पर डिलीवर कर दिया जाएगा। यात्री अपने ऑर्डर को रियल टाइम में ट्रैक भी कर सकते हैं। साथ ही कोई दिक्कत आने पर सपोर्ट टीम की मदद भी ले सकते हैं। फिलहाल 100 से ज्यादा स्टेशनों पर...