HR पंचायत चुनाव अधिसूचना जारी: 411 जिला परिषद, 3073 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे; सरपंचों के 6219 पद भरे जाने हैं
हरियाणा पंचायत चुनाव अधिसूचना जारी: 411 जिला परिषद, 3073 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे; सरपंचों के 6219 पद भरे जाने हैं 71741 पदों पर होंगे चुनाव पंचायतों की शक्तियां बीडीपीओ के पास हरियाणा में पंचायत चुनाव को लेकर विकास एवं पंचायत विभाग ने सभी सीटों की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश में जिला परिषद सदस्य- 411, पंचायत समिति सदस्य- 3079, सरपंच 6219 और पंच- 61973 पद के लिए चुनाव होगा। सरकार से EC मांग चुका जानकारी हरियाणा पंचायत चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने सरकार को पत्र लिख चुका है। पत्र में आयोग ने सरकार से कई बिंदुओं पर 22 सितंबर तक जानकारी मांगी है। आयोग ने पत्र में कहा गया था कि यदि सरकार तय समय पर जानकारी दे देती है तो 30 नवंबर तक आयोग चुनाव करवाने में सक्षम है। पंचायतों का कार्यकाल 23 फरवरी 2021 को खत्म हो चुका फरवरी में खत्म हो गया था कार्यकाल प्रदेश में पंचायतों का कार्यकाल 23 फरवरी 2021 को खत्म हो गया था। इसके बाद पंचायतों की शक्तियां बीडीपीओ के पास हैं। सुप्रीम कोर्ट में चल रहा आरक्षण का मामला पंचायती चुनावो...