Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Sirsanewsrape

मोटा पनियाला के युवक ने जींद जिले की औरत के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती करी दोस्ती करने के बाद किया गैंगरेप

  जिला के गांव पन्नीवाला मोटा के एक युवक पर जींद की महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। महिला के आरोप मुताबिक इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया है। महिला थाना जींद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सिरसा के गांव पन्नीवाला मोटा निवासी दीपक से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। बाद में वे दोनों बातचीत करने लगे।  28 मई को वह घर में अकेली थी तो दीपक अपने दोस्त आशीष व कालू के साथ उसके घर आ गया। इस दौरान उसे पिस्टल दिखाते हुए उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई। जिसके बाद आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ दे दिया और गाड़ी में डाल कर अपने साथ सिरसा ले गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त तक उसे बंधक बना कर रखा गया। बाद में वह किसी तरह उनकी चंगुल से भाग निकली और मायके पहुंच घटना की सूचना पुलिस को दी। जींद एसपी नरेंद्र बिजारणियां ने बताया क...