Skip to main content

Posts

Showing posts with the label किसान की मौत

सिरसा में जहरीले जीव के काटने से मौत,फरवाईकलां का युवक दादा के साथ खेत में गया था, नहीं बची जान

Dsnews सिरसा 3घंटे पहले  युवक राजेश की मौत को लेकर कार्रवाई करती पुलिस। हरियाणा के सिरसा के गांव फरवाईकलां में 19 वर्षीय एक युवक राजेश की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई है। युवक को बचाने की परिजनों ने काफी कोशिश की झाड फूंक वालों के पास भी ले गए लेकिन युवक को बचा नहीं पाए। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। नागरिक अस्पताल में आज युवक का पोस्टमार्टम किया गया व शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर इत्फ़ाकिया कार्रवाई की। मृतक राजेश के चाचा राजपाल ने बताया कि मृतक गांव फरवाईकलां के सरकारी स्कूल में 12वीं की कक्षा में पढ़ता था। उसकी उम्र 19 वर्ष थी। बीते दिवस वह गांव में अपने दादा के साथ गया था। खेत में किसी जहरीले जीव ने उसे काट लिया।  मृतक को बचाने की कोशिश की गई। परिजन पहले झाड फूंक करने वालों के पास उसे लेकर गए लेकिन बचा नहीं पाये। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह परिजन नागरिक अस्पताल में पहुंचे, जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर इत्फ़ाकिया कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।