अस्पताल में उपचार के साथ तंत्र मंत्र साथ-साथः जिला अस्पताल में नवजात को बचाने झाड़फूंक के टोटके, अस्पताल में फिकवाया भस्म
उपचार और तंत्र मंत्र साथ-साथः जिला अस्पताल में नवजात को बचाने झाड़फूंक के टोटके, अस्पताल में फिकवाया भस्म कपिल मिश्रा, शिवपुरी। शहर के जिला अस्पताल से अंधविश्वास (तंत्र मंत्र) का मामला सामने आया है। जहां जिला अस्पताल के परिसर में एक बुजुर्ग महिला कागज में रखे भस्म को पहले तो अस्पताल के दाएं बाएं फेंकती दिखाई दे रही है। बुजुर्ग महिला के सामने 3 महिलाएं दाएं बाएं दो पुरुष बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। पहले बुजुर्ग महिला भभूति को हाथ में उठाती है और फिर कुछ बोलकर एक-एक कर महिलाओं को देती दिखाई दे रही है। बुजुर्ग महिला की भभूति को महिलाएं एक-एक कर अपने सिर से लगाती हैं। इस अंधविश्वास का वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला को पोहरी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि महिला की डिलीवरी के पश्चात बच्चा कम दिन का होने के कारण उसे पोहरी से जिला अस्पताल में रेफर किया गया था। बच्चे को एसएनसीयू में भर्ती कराया है। बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल में माता को बुलाने वाले संतोष जाटव ने बताया कि उनके नवजात बच्चे की डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई है। इसलिए उन...