फेसबुक व्हाट्सएप पर महिलाओं को करता था परेशान,, 4 महीने से पुलिस कर रही थी तलाश, जानिए कैसे करता था परेशान
औरतों से अश्लील चैटिंग की सनक: fb पर पहले भेजता था उनकी गंदी तस्वीरें, फिर कपड़े उतरवाने के लिए बनता था दबाव फरीदाबाद में महिला थाना एनआईटी की टीम ने एक ऐसे आरोपी ट्रक चालक को दबोचा है, जो केवल अपने मनोरंजन के लिए महिलाओं को परेशान करता था। आरोपी महिलाओं के नंबर पर उनके अश्लील एडिट फोटो व वीडियो भेजकर उन्हें परेशान करता था। आरोपी उनसे मनचाही बात मनवाता था। आरोपी अश्लील चैट करता और वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने जैसी शर्तें रखता था। बाद में उसे रिकॉर्ड कर और ज्यादा परेशान करने लगता था। करीब एक साल में आरोपी 85 महिलाओं को ब्लैकमेल कर चुका है। आरोपी के मोबाइल से 485 अश्लील वीडियो मिले हैं। आरोपी पेशे से ट्रक चालक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया ने बताया कि टीम ने चार महीनों की मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अलीगढ़ यूपी निवासी गणेश (42) के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज किया गया था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था छह मई 2022 को उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। उसमें महिला की अश्लील फोटो थी। देखने से ...