Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Jwan शहीद

आतंकियों से 2 घंटे तक बहादुरी से लड़े

 आतंकियों से 2 घंटे तक बहादुरी से लड़े सतपाल:ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच आगे बढ़ते गए, करीब से सिर में लगी गोली शहीद के अंतिम दर्शन के लिए जैतपुरा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। सभी की आंखें नम थीं। भारत माता की जय... सतपाल अमर रहे के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। तारीख: 11 अगस्त स्थान: राजौरी(जम्मू-कश्मीर) के दारहाल इलाके में सेना का कैंप भारतीय सेना के जवान अपने कैंप में सो रहे थे, तभी तेज धमाका हुआ। जब तक कुछ समझ पाते, तब तक ग्रेनेड हमले के साथ ही, ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। फौरन जवानों ने मोर्चा संभाला। इनमें झुंझुनूं के हवलदार सतपाल सिंह भी शामिल थे। गोलियों की परवाह किए बगैर वह आतंकियों की ओर बढ़ते गए। करीब 3 घंटे तक आमने-सामने से गोलीबारी होती रही। मौके पर ही 4 जवान शहीद हो गए और कई घायल। सतपाल आतंकियों के काफी करीब चले गए थे। इसी दौरान एक गोली उनके सिर में और दूसरी कमर में आ धंसीं। घायल होने के बाद भी वे लड़ते रहे। अपनी बहादुरी से सतपाल और अन्य सैनिकों ने दोनों आतंकियों को अंदर घुसने नहीं दिया। कुछ देर बाद दोनों आतंकियों ने जवानों को ढेर कर दिया। सतपाल सहित अन्य घायलों को तत्का...