Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Ed जांच एजेंसी

ED: सबसे पावरफुल जांच एजेंसी के बारे में जानिए

  सबसे पावरफुल जांच एजेंसी है प्रवर्तन निदेशालय(ED)? इस आलेख को क्यों पढ़ें ईडी के अधिकारों के बारे में जानने के लिए? क्या कारण बताए बिना अरेस्ट कर सकती है ईडी? ईडी के ख़िलाफ़ 250 याचिकाएं क्यों दाखिल हुईं? सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की शक्तियों के बारे में क्या फैसला दिया? एक वक़्त था, जब देश में सीबीआई यानी सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन सबसे चर्चित जांच एजेंसी हुआ करती थी। कोई कांड कितना बड़ा है, इसका अंदाज़ा इसी बात से लगता था कि उसकी जांच सीबीआई कर रही है या फिर नहीं। सीबीआई ने कई बड़े मामलों को सुलझाया, तो अक्सर इसके दुरुपयोग के आरोप भी लगे। लेकिन, अब सीबीआई से ज़्यादा चर्चा ईडी की होती है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कामकाज का दायरा। सीबीआई की शक्तियां जहां आपराधिक मामलों तक ही सीमित रहीं, वहीं ईडी के कामकाज का दायरा काफी बढ़ गया। अगर किसी आपराधिक मामले का भी कोई वित्तीय एंगल निकलता है, तो ईडी उस जांच में शामिल हो जाती है। आइए समझते हैं कि ईडी काम कैसे करती है और इसके अधिकार क्या हैं कैसे बनी एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ईडी अस्तित्व में आई साल 1956 में। तब यह वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलो...