वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो दूल्हा ही है, जिससे दुल्हन ने शादी की है. सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक-दूसरे से प्यार का इज़हार करते नज़र आ रहा है. जैसे ही एलिजिबल बैचलर्स ने ये वीडियो देखा उनकी छाती पर सांप लोट गए. शादी-ब्याह और जोड़ियों के मामले में तो यही कहा जाता है कि ये ऊपरवाले की बनाई हुई हैं. तभी तो कुछ भी हो जाए, शादी वहीं होती है, जहां लिखा होता है. हालांकि हर किसी को एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश होती है, लेकिन किस्मत से ही उन्हें अपनी पसंद का लाइफ पार्टनर नसीब होता है. हम किस्मत की बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आजकल एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Bride Kiss Groom Video) हो रहा है, जिसमें एक बूढ़े से दिखने वाले आदमी की किस्मत चमक गई है. जब भी हम किसी की शादी का वीडियो या तस्वीरें देखते हैं तो कुछ जोड़ियां देखकर दिल खुश हो जाता है, वहीं कुछ जोड़ियों को देखकर हैरानी भी होती है. ऐसी ही हैरान कर देने वाली जोड़ी...
Join us for the latest news of India