हरियाणा सरकार ने 10 कीटनाशकों पर लगाया प्रतिबंध, कोई बेचता पाया गया तो होगी कार्रवाई, जानने के लिए क्लिक करें...
Dinesh soni हरियाणा सरकार ने 10 कीटनाशकों पर 2 माह तक प्रतिबंध लगा दिया है। कृषि विभाग द्वारा इसका पत्र जारी कर दिया गया है। 17 अक्टूबर तक बिक्री व उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। इन कीटनाशकों पर बैन लगाने का कारण इनसे होने वाले नुकसान को बताया गया है। प्रतिबंधित किए गए यह 10 कीटनाशकों का उपयोग ज्यादातर बासमती धान के लिए किया जाता है। इनके प्रयोग के बाद उत्पादन होने वाले खाद्य पदार्थ (बासमती चावल) पर इनका असर रहता है। गौरतलब है कि बासमती चावल का दूसरे देशों में निर्यात किया जाता है। ऐसे में इन कीटनाशकों के अवशिष्ट प्रभाव के कारण कभी-कभी बासमती चावल की निर्यात खेपों को अस्वीकार कर दिया जाता है। राज्य सरकार का आदेश मिलते ही कृषि विभाग द्वारा विक्रेताओं को इन पेस्टीसाइड दवाओं की रोक को पूरी तरह प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सख्ती कर दी है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से ये आदेश जारी किए हैं। बताया गया है कि इस बारे में कई शिकायतें मिली थीं कि कीटनाशकों के अंधाधुंध उपयोग के कारण निर्यात की गई बासमती की खेप खारिज हो गई थी।* *इन कीटनाशकों पर लगाया गया प्रतिबंध* ...