Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Sonali Phogat news

सोनाली फोगाट की मौत में हत्या का केस दर्ज: गोवा में 4 घंटे चले पोस्टमार्टम के बाद PA सुधीर और सुखविंदर को बनाया गया आरोपी

  Dinesh soni हरियाणा BJP की नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट का गोवा में पोस्टमार्टम हो गया। सोनाली 23 अगस्त मंगलवार की सुबह गोवा के होटल में मृत मिली थीं। इस बीच गोवा पुलिस ने सोनाली के भाई रिंकू ढाका की शिकायत पर सोनाली के PA सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया। सोनाली के जीजा अमन पूनिया ने गोवा से बताया कि पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इससे पहले, सोनाली के परिवार ने गुरुवार सुबह सोनाली का पोस्टमार्टम करवाने पर अपनी सहमति दे दी। 3 डॉक्टरों के पैनल ने पौने 12 बजे पोस्टमार्टम शुरू किया जो 4 बजे तक चला। पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। इस दौरान सोनाली का भाई रिंकू ढाका और जीजा अमन पूनिया अस्पताल में ही मौजूद रहे। पोस्टमार्टम के बाद बॉडी हैंडओवर करने की कागजी कार्रवाई चल रही है। सोनाली के जीजा अमन पूनिया ने बताया कि गुरुवार देर रात लगभग 2 बजे तक वह सोनाली की बॉडी लेकर हिसार पहुंच जाएंगे। इस बीच हिसार में मौजूद सोनाली के दूसरे भाई वतन ढाका के अनुसार, गोवा प्रशासन ने परिवार को निष्पक्ष जांच का...

सोनाली केस में वुमन कमीशन की जांच शुरू: 2 मेंबरी टीम ने गोवा पहुंचकर जीजा- भाई के "बयान लिए, होटल स्टाफ से की पूछताछ

  होटल जाकर चैक की CCTV फुटेज  सोनाली फोगाट के भाई रिंकू और जीजा अमन पूनिया से करीब 1 घंटा पूछताछ आयोग मौत को संदिग्ध मान रहा, वजह : तबियत रात को खराब हुई, अस्पताल सुबह ले गए सोनाली फोगाट की मौत को लेकर नेशनल वुमन कमीशन ने अपनी जांच भी शुरू कर दी है। बुधवार को कमीशन ने दो सदस्यीय टीम का गठन किया और शाम को टीम गोवा पहुंच भी गई थी। टीम की 1 सदस्य कंचन खट्टर ने सोनाली के भाई रिंकू और उसके जीजा अमन पूनिया से करीब 1 घंटा बातचीत की और उनके बयान दर्ज किए। दोनों से कंचन ने कई जानकारियां हासिल कीं। CCTV फुटेज भी चैक की। होटल स्टाफ से भी बातचीत की। जीजा अमन पूनिया ने बताया कि आयोग मौत को संदिग्ध मानकर जांच कर रहा है। सोनाली को रात की तबियत खराब हुई थी, परंतु अस्पताल सुबह लेकर जाया गया। नेशनल कमीशन की चेयरपर्सन रेखा शमा ने कहा कि अभी 2 सदस्यीय कमेटी की जांच अभी पूरी नहीं है। जैसे ही जांच रिपोर्ट आएगी कि इसका खुलासा कर दिया जाएगा। मामले की गहराई से की जाएगी। बता दें कि 23 अगस्त की सुबह जब सोनाली फोगाट की मौत की खबर फैली थी तो मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग संज्ञान लिया। आयोग ने तुरंत सोनाल...