Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अनोखी घटना

अनोखी घटना ! मालिक के अंतिम संस्कार में श्मशान पहुंचा पालतू बछड़ा, शव देखते ही

झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग (Hazaribagh) में इंसान और जानवर के प्रेम की मिसाल देखने को मिली। यहां एक शख्स की मौत के बाद उसकी गाय का बछड़ा रस्सी तोड़कर अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट पहुंच गया. लोगों ने उसे आवारा पशु समझकर भगाना चाहा, लेकिन लाठी खाकर भी वह नहीं हटा. शव के पास ही खड़ा रहा. इसके बाद एक व्यक्ति ने वहां मौजूद अन्य लोगों को बताया कि यह मृतक का ही बछड़ा है. जब लोगों ने बछड़े के सामने मृतक का चेहरा खोला, तो वह जोर-जोर से आवाज करने लगा. इसके बाद अंतिम संस्कार की सभी रस्मों में उसे भी शामिल किया गया. जानकारी के अनुसार, हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के ग्राम पंचायत चैथी में इंसान और जानवर के बीच ऐसा प्यार देखने को मिला. इसे देखकर लोग भावुक हो गए. चैथी के रहने वाले शख्स का निधन हो गया था. उनके अंतिम संस्कार के लिए जब लोग निकले, तो रस्सी तोड़कर बछड़ा भी उनकी शव यात्रा में शामिल हो गया.   आवारा पशु समझकर भगाने लगे लोग, लेकिन नहीं भागा बछड़ा  लोग जब शव लेकर श्मशान पहुंचे, तो बछड़ा शव के पास पहुंचकर चारों तरफ घूमने लगा. सबको लगा कोई आवारा पशु है. लोग उसे भागने लगे...