Dinesh soni हरियाणा: एक फिर अन्नदाता पर कुदरत की मार, धान की फसल में आई नई बीमारी हरियाणा के किसान धान की फसल में नई बीमारी आने से परेशान कृषि विभाग के सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी राजेश भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें हाल ही में किसानों की ओर से इस बीमारी के बारे में सूचना मिली है, जिसके बारे में उन्होंने अपने आला अधिकारियों को अवगत करा दिया है. डॉक्टरों से इसकी सलाह ली जा रही हैं पानीपत हरियाणा के पानीपत जिले के किसानों के चेहरे पर एक बार फिर से निराशा छा गई है. क्योंकि अबकी बार किसान पर कुदरत की मार पड़ी है और धान की फसल में नई बीमारी ने जन्म ले लिया है. जिसकी वजह से धान की फसल बढ़ नहीं पाई है और कहीं से तो बिल्कुल ही खराब हो गई हैं. किसानों का कहना है कि हर साल इस मौसम तक धान की फसल की लंबाई पूर्ण हो जाती थी और कुछ समय बाद ही उस पर फल आना स्टार्ट हो जाता था. लेटेस्ट खबरें किसानों का कहना कि फसल पक जाती थी और नवंबर के माह में कटने लग जाती थी. लेकिन अबकी बार अन्नदाता पर कुदरत की मार पड़ी है. जिसकी वजह से फसल के अंदर पनप रही इस नई बीमारी की वजह से फसल बढ़ नहीं पाई है और फसल...
Join us for the latest news of India