बहता खून, सिर पर पट्टी…बजरंग पूनिया ने कैसे जीता वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल? वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान बजरंग पूनिया के सिर में चोट लग गई थी. इसके बाद उन्होंने न खेलने का मन भी बना लिया था भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने हाल में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता. सिर से बहते खून के बाद उन्होंने जीत दर्ज की. दरअसल टूर्नामेंट में क्यूबा के एलेजांद्रो एनरिक व्लादेस के खिलाफ मुकाबले में उनके सिर में चोट लग गई थी, जिससे काफी खून बहने लगा. इसके बाद वो सिर पर पट्टी बांधकर खेलने उतरे और जीत दर्ज की. हालांकि अपने अगले मुकाबले में वो अमेरिका के पहलवान से हार गए और खिताब जीतने का उनका सपना टूट गया, मगर ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में उन्होंने बाजी मार ली. न खेलने का बना लिया था मन बजरंग ने बताया कि उन्होंने एक बार तो न खेलने का मन बना लिया था, मगर पहलवान पत्नी संगीता फोगाट के उनका उत्साह बढ़ाया और इस मेडल में उनकी पत्नी का भी बहुत बड़ा योगदान है. संगीता ने उनसे कहा कि कोई नहीं इंजरी हुई है. इसकी पट्टी करवाकर फिर से ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलो. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार बजरंग ने कहा कि सं...
Join us for the latest news of India