Skip to main content

पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ा जाए या नहीं, दिल्ली में हरियाणा BJP ने लिया यें बड़ा फैसला

Dinesh soni

 ओम प्रकाश धनकड़ 



चंडीगढ़ | भारतीय जनता पार्टी (BJP) हरियाणा के दिग्गज नेताओं की दिल्ली के हरियाणा भवन में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल और संसदीय बोर्ड की नवनियुक्त सदस्य डॉ सुधा यादव भी मौजूद रहीं. प्रदेश में पंचायती राज चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ने को लेकर हुई बैठक में सबसे पहले संसदीय बोर्ड की नवनियुक्त सदस्य चुने जाने पर डॉ सुधा यादव का पार्टी की ओर से हार्दिक अभिनन्दन किया गया.







बता दें कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने पंचायत राज चुनावों को लेकर 22 नेताओं की ड्यूटी लगाई थी जिन्होंने अपने- अपने जिलों में पंचायत चुनावों की तैयारी और लड़ने वाले इच्छुक उम्मीदवारों से राय ली. दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी 22 प्रभारियों ने अपनी रिपोर्ट सौंपी. जिसके बाद प्रदेश नेतृत्व ने इस रिपोर्ट पर फीडबैक लिया.







बैठक में जिला प्रभारियों की रिपोर्ट पर लंबी चर्चा के बाद फैसला लिया गया कि चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ा जाए या नहीं. प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि जिन मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उनसे यह जानने का प्रयास किया गया कि पंचायत चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के मन में क्या चल रहा है. ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ा जाए, इसका फैसला चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद ही किया जाएगा.







बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि जिला प्रभारियों की रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है कि पार्टी कार्यकर्ता क्या चाहते हैं लेकिन आख़िरी निर्णय लेने का अधिकार चुनाव समिति का ही रहेगा. जैसे ही चुनाव की तारीखें घोषित कर दी जाएगी, उसके बाद चुनाव समिति की बैठक बुलाकर पार्टी सिंबल पर पंचायत चुनाव लड़ने को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.


CHANDIGARH NEWSPOLITIC

Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.