Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आदमपुर उपचुनाव

आदमपुर उपचुनाव और पंचायत चुनावों से पहले जेल से बाहर आए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने हरियाणा में सियासी हलचल मचा दी है

राम रहीम ने हरियाणा में मचाई सियासी हलचल: जेल UP आश्रम पहुंच श्रद्धालुओं को 'चुनावी संदेश'; मनमर्जी न करें, जैसा जिम्मेदार बताएं, वैसा करना राम रहीम का हरियाणा में चुनावी इशारा आदमपुर उपचुनाव और पंचायत चुनावों से पहले जेल से बाहर आए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने हरियाणा में सियासी हलचल मचा दी है। राम रहीम शनिवार सुबह ही सुनारिया जेल से निकलकर उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम पहुंचा। वहीं से राम रहीम 2 मिनट 15 सेकेंड के लिए वीडियो संदेश जारी किया। जिसमें राम रहीम ने इशारों में चुनावी संदेश दिया। राम रहीम ने कहा कि जैसा आपको बोला था, मानते रहना । जैसे भी आपको जिम्मेदार लोग बताएंगे, वैसा ही करना । मनमर्जी नहीं करनी है। इस बार राम रहीम जेल से बाहर रहकर पहली बार दीवाली मनाएगा।  उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम से श्रद्धालुओं को संबोधित करता बाबा राम रहीम  राम रहीम का श्रद्धालुओं को संदेश हम आश्रम में पहुंच चुके हैं। मालिक सबको खुशियां दें। पहले की तरह जैसे आपको बोला था, मानते रहना । मनमर्जियां नहीं करनी । जिम्मेदार लोगों की बात माननी है। हमें अपने बच्चों पर बहुत गर्व है। परम पिता परमात्...