टीचर ने दलित स्टूडेंट को पीटा, सिर में लगी चोट: 13 साल के बच्चे ने टेस्ट में पूरे सवालों का जवाब नहीं दिया था माँ रोने लगी बाड़मेर 3 घंटे पहले राजस्थान में एक बार फिर स्कूल में टीचर की ओर से 13 साल के दलित बच्चे की पिटाई करने का मामला सामने आया है। बाड़मेर के सरकारी स्कूल में 7वीं क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट की टीचर ने पिटाई कर दी। बच्चे के सिर में चोट आई और हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। बच्चे का दोष सिर्फ इतना था कि उसने क्लास टेस्ट में पूरे सवालों का जवाब नहीं दिया था। मामला शहर में स्थित सरकारी स्कूल नंबर - 4 का बुधवार का है। परिजनों के अनुसार, बुधवार को दोनों भाइयों को स्कूल भेजा था। स्कूल में टेस्ट चले रहे थे। 7वीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चे ने टेस्ट में पूरे सवाल नहीं किए तो टीचर अशोक माली ने पिटाई कर दी। बच्चे ने जब टीचर से मारने की वजह पूछी तो धक्का देकर गिरा दिया। इससे उसके सिर में चोट आई। बेटे की हालत देखकर मां गोमती रोने लग गई। घायल बच्चे के परिजन बोले- बेटे को बेहोशी की हालत में घर लाया गया। उसके सिर में चोट लगी है। मैडम मेघा ने...
Join us for the latest news of India