रातों-रात बनी करोड़पति : बैंक की गलती से छात्रा के अकाउंट में आए 18 करोड़, खर्च कर दिए सारे रुपए, जानिए फिर क्या हुआ
एक छात्रा रातों-रात करोड़पति बन गई. बैंक की गलती की वजह से एक लड़की को करोड़ों रुपए की शॉपिंग करने का मौका मिल गया. उसने अपने खाते से 18 करोड़ रुपए से अधिक रुपए खर्च कर डाले, जबकि उसके अकाउंट में इतने रुपए थे भी नहीं. दरअसल, बैंक ने लड़की को गलती से अनलिमिटेड ओवरड्राफ्ट दे दिया था. बता दें कि ओवरड्राफ्ट एक फाइनेंशियल सुविधा है. इसके जरिए आप अपने बैंक अकाउंट से तब भी पैसे निकाल सकते हैं, जब उसमें पैसे ना हों. ये एक तरह का शार्ट-टर्म लोन है, जिसका भुगतान एक निश्चित समय के भीतर करना होता है. ऑस्ट्रेलिया की Westpac Bank ने क्रिस्टीन जियाक्सिन नाम की एक छात्रा को गलती से इसी ओवरड्राफ्ट की अनलिमिटेड सुविधा दे दी. 21 साल की क्रिस्टीन जियाक्सिन मूल रूप से मलेशिया की रहने वाली हैं. क्रिस्टीन जियाक्सिन ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गई थीं. इसी दौरान Westpac बैंक ने गलती से क्रिस्टीन के अकाउंट में असीमित ओवरड्राफ्ट की सुविधा दे दी. शॉपिंग में उड़ाए पूरे पैसे बता दें कि जब क्रिस्टीन जियाक्सिन को इस बात का पता चला, तो उन्होंने बिना बैंक को जानकारी दिए शॉपिं...