Skip to main content

हरियाणा पंचायत चुनाव लड़ने के लिए जेब करनी होगी ढीली, ढाई गुना बढ़ी जमानत राशि


 हरियणा में पंचायत चुनावों के नियमों में बदलाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. इसके तहत अब पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों को ढाई गुना ज्यादा जमानत राशि देनी होगी. इसके लिए विकास एवं पंचायत विभाग ने नियमों में बदलाव करते हुए ड्राफ्ट तैयार कर लिया है. प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए 10 दिन में संबंधित पक्षों से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं. इसके बाद पंचायत चुनाव के लिए नए नियमों को लागू कर दिया जाएगा.

अब देनी होगी इतनी राशि


विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक ने नए सिरे से तैयार किए गए ड्राफ्ट पर जानकारी देते हुए बताया कि अब सरपंच पद के लिए सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को 500 रुपये और महिलाओं,   जाति व पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी को 250 रुपये की जमानत राशि जमा करनी पड़ेगी. इसी तरह जिला परिषद के सदस्य के लिए सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को 1000 रुपये और महिलाओं, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी को 500 रुपये जमा कराने होंगे.


अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि पंच पद के लिए सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को 250 रुपये और महिलाओं, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी को 125 रुपये जमा कराने होंगे. वहीं पंचायत समिति के सदस्य के मामले में सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को 750 रुपये और महिलाओं, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी को 375 रुपये जमा कराने होंगे.


यह भी पढ़े -   Dial 112 Haryana: डायल 112 के बदले कई नियम, यहाँ पढ़े विस्तार से

ड्राफ्ट में पिछड़ा वर्ग को शामिल करना गलत

वहीं पंचायत विभाग द्वारा जारी नए ड्राफ्ट पर सवाल खड़ा करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के अधिवक्ता हेमंत कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, फिलहाल पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण नहीं दिया जा सकता है. ऐसे में ड्राफ्ट के अंदर पिछड़ा वर्ग को शामिल किया जाना कानूनी रूप से सरासर ग़लत है. जब पिछड़ा वर्ग के लोग पंचायत चुनाव लड़ ही नहीं सकतें तो उनके लिए शुल्क निर्धारण करने का कोई मतलब नहीं बनता है.


यह भी पढ़े -   शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हरियाणा- पंजाब में बनी सहमति

ऐसे बढ़ी जमानत राशि

1. सरपंच


पहले – अब


सामान्य वर्ग – 200 रुपये – 500 रुपये


महिलाएं, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग – 100 रुपये – 250 रुपये


2. पंचायत समिति सदस्य


पहले –                अब


सामान्य वर्ग – 300 रुपये – 750 रुपये


यह भी पढ़े -   हरियाणा में ऑनलाइन राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया फिर होगी शुरू, डेढ़ साल से थी बंद

महिलाएं, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग – 150 रुपये – 375 रुपये


3. जिला परिषद सदस्य


पहले –                  अब


सामान्य वर्ग – 400 रुपये – 1000 रुपये


महिलाएं, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग – 200 रुपये – 500 रुपये


4. पंच


पहले –        अब


सामान्य वर्ग – 100 रुपये –   250 रुपये


महिलाएं, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग – 50 रुपये – 125 रुपये

Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.