Skip to main content

बैठे बैठाए सरपंच बनाओ, 2 करोड़ लो: फतेहाबाद के ढिंगसरा गांव में 3 लोगों ने दिया लालच; डीसी ने झाड़ा पल्ला

 बैठे बैठाए सरपंच बनाओ, 2 करोड़ लो: फतेहाबाद के ढिंगसरा गांव में 3 लोगों ने दिया लालच; डीसी ने झाड़ा पल्ला


सरपंची का सौदा, दाम 2 करोड़ तक


जयसिंह 

अजयपाल  



प्रीतपाल सिंह


हरियाणा में पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही सरपंच बनने के लोग लंगोट कस कर मैदान में आ गए हैं। फतेहाबाद जिले के गांव में सरपंच का ताज पहनने के इच्छुक लोग सौदे बाजी पर उतर आए हैं। हालांकि ये सौदेबाजी गांव के विकास को लेकर रुपए देने पर है। लेकिन चुनाव मे किसी भी तरह का लालच देना कानूनन जुर्म है। गांव ढिंगसरा के 3 लोगों के वीडियो सामने आए हैं, जो कि सर्वसम्मति से सरपंच चुने जाने पर 21 लाख से 2 करोड़ रुपए तक देने का ऐलान कर रहे हैं।



ढिंगसरा में वीडियो वायरल


तेहाबाद के गांव ढिंगसरा से लगातार ऐसे वीडियो वायरल हो रहे

हैं, जिनमें सरपंच पद के संभावित प्रत्याशी खुले तौर पर रुपए बांटने की बात कह रहे हैं। अब तक 3 लोगों के वीडियो सामने आ चुके हैं। 2 वीडियो कल वायरल हुए थे, जिनमें चुनाव लड़ने 2 ग्रामीण 21 लाख और 51 लाख की पेश कर रहे थे तो वहीं आज एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें व्यक्ति ने खुद को जय सिंह तरड़ बताया और कहा कि यदि उसे बैठे- बैठाये सरपंच बना देंगे तो वे 2 करोड़ रुपए गांव के विकास के लिए दे देंगे।



 तीनों ने बढ़कर लगाई बोली


 तीनों ही लोग खुद को उन्होंने गांव के लोगों से उसको सरपंच चुनने का आह्वान किया है। प्रीतपाल सिंह डूडी नामक शख्स ने घोषणा की कि सर्वसम्मति से उन्हें यदि सरपंच चुन लिया गया तो वे गांव के विकास में 51 लाख रुपए देंगे। जबकि एक अन्य अजय पाल सिंह ने वीडियो जारी कर कहा था कि यदि उन्हें निर्विरोध सरपंच चुन लिया जाता है तो वे गांव को विकास के लिए 21 लाख रुपए देंगे। इन सबसे उपर जय सिंह तरड़ ने सरपंची के लिए 2 करोड़ रुपए की पेशकश की है।


 डीसी ने झाड़ा पल्ला


 फ़तेहाबाद के डीसी जगदीश शर्मा से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने मीडिया से बातचीत करने पर मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे एसपी से बात करें। जबकि इस मामले में SP का कोई लेना देना नहीं है। बता दें कि चुनाव में लोभ लालच देना पूरी तरह से गैर कानूनी है।


Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.