गहलोत बोले- मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाता रहूंगा: कहा- हाईकमान ने गुजरात सीनियर ऑब्जर्वर और राजस्थान सीएम... ये दो काम दे रखे
Dinesh soni लंबे अरसे से मीडिया में चल रहा है। अभी आगे फैसला क्या होगा? क्या नहीं होगा? किसी को नहीं मालूम। अशोक गहलोत मुख्यमंत्री सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच आगे भी मुख्यमंत्री पद पर बने रहने की बात कही है। गहलोत ने अहमदाबाद और दिल्ली में बुधवार को मीडिया से कहा अभी मुझे हाईकमान ने दो जिम्मेदारी दे रखी है। एक गुजरात में सीनियर ऑब्जर्वर और दूसरी मुख्यमंत्री की। दोनों निभाता रहूंगा। वापस सरकार रिपीट कैसे हो यह मेरा प्रयास रहेगा। कांग्रेस अध्यक्ष पर नाम तय होने की चर्चा के सवाल पर गहलोत ने कहा- लंबे अरसे से मीडिया में चल रहा है। अभी आगे फैसला क्या होगा? क्या नहीं होगा? किसी को नहीं मालूम। सोनिया गांधी आज बाहर गई हैं। चैकअप के लिए वे जाती रहती हैं। मेरे पास ऑफिशियल दो जिम्मेदारी है। उसे निभाता रहूंगा। कल हम कर्टसी कॉल के लिए गए थे। मैं और वेणुगोपाल गुजरात जा रहे थे। इससे पहले हमने उनसे मुलाकात की। उन्होंने कहा- एआईसीसी ने किसी को ब्रीफ किया क्या? चर्चा चलाने के लिए आप लोग स्वतंत्र हैं, उसका मैं क्या कर सकता हूं। पोल गहलोत ने एक ब...