Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Haryana news

इनेलो की 'सम्मान दिवस रैली' कल: तीसरे मोर्चे के लिए 10 राज्यों के BJP विरोधी नेताओं को न्यौता; बिहार CM नीतीश पर सबकी नजर

   नीतीश को चौटाला रिसीव करेंगे  2016 में भी शामिल हो चुके बिहार के सीएम  2021 में BJP  से गठबंधन के  चलते नहीं आए  कांग्रेस नेताओं को भी रैली का न्यौता नहीं  देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 109 वीं जयंती पर 25 सितंबर यानी कल फतेहाबाद में 'सम्मान दिवस रैली' हो रही है। हरियाणा में एकमात्र विधायक पर सिमटी हुई इनेलो इस रैली से तीसरे मोर्चे की संभावनाओं को जोर दे रही है। जिसके लिए देश के 10 बड़े राज्य के भाजपा विरोधी नेताओं को रैली का निमंत्रण दिया है। ताऊ देवीलाल की 109 वीं जयंती पर अबकी बार सबसे प्रमुख नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। फतेहाबाद में रैली की तैयारियों का जायजा लेते ओपी चौटाला  नीतीश को रिसीव करने एयरपोर्ट जाएंगे ओपी चौटाला  नीतीश 2016 के बाद अब ताऊ देवीलाल की जयंती में शामिल होने आ रहे हैं। नीतीश कुमार के महत्व का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्हें रिसीव करने के लिए खुद ओपी चौटाला सिरसा एयरफोर्स स्टेशन जाएंगे। नीतीश कुमार के साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे। वे अभय सिंह सिरसा स्थित ...