Dinesh soni फोटोज में देखें टावर गिरने के बाद का नजारा : 600 मीटर में फैली धूल की परत, 60 से ज्यादा फायर टेंडर की गाड़ियां सफाई में जुटीं पहले आखिरकार नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर को ढहा दिया गया। धूल का गुबार खत्म होने के बाद टावर की जगह 50 से 60 फीट की ऊंचाई में मलबा बिखरा हुआ है। आसपास की कॉलोनियों और बिल्डिंगों में धूल की मोटी परत चढ़ी हुई है। इमारतों को जिन पर्दों से ढंका गया था, वे सीमेंट चादरों जैसी दिख रही हैं। इन्हें साफ करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। 50 से ज्यादा फायर ब्रिगेड के वाहन और 100 से ज्यादा पानी के टैंकर इस काम में लगे हुए हैं। 500 से ज्यादा मजदूर भी जी जान से इस काम में जुटे हुए हैं। राहत की बात ये है कि टावर गिरने के बाद ये अनुमान लगाया जा रहा था कि आखिर धूल के गुबार का असरकितने किलोमीटर के एरिया को प्रभावित करेगा, लेकिन धूल का असर टावर के 500 मीटर के दायरे में ही देखने को मिल रहा है। टावर का मलबा हटाने के लिए भी काम शुरू हो चुका है। मलबे के आसपास डंपर और जेसीबी वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। एक अनुमान के मुताबिक करीब 80 हजार टन मलबा यहां से निकलने ...
Join us for the latest news of India