गोगामेड़ी जाते समय बीच रास्ते मे हुआ था झगड़ा मार कर डाल आये खेत मे मृतक के पिता ने की रिपोर्ट पर फेफना थाना पुलिस कर रही है मामले की जाँच... फेफाना/नोहर शराब के नशे में दोस्तों की कहासुनी हत्या तक जा पहुंची। नशे ने एक हंसते खेलते परिवार का चिराग हमेशा के लिए बुझा दिया। हत्या के आरोपी दोस्तों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। हालांकि अब तक उसे सफलता नहीं मिल पाई है। इस संबंध में कस्बे के वाल्मीकि मोहल्ला वार्ड 05 निवासी कृष्ण पुत्र चांदाराम वाल्मीकि ने फेफ़ाना पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को रिपोर्ट दी है, कि उनके चार पुत्र हैं। गुरुवार को हिसार स्थित मीट मार्केट वाल्मीकि मोहल्ला निवासी अमन पुत्र अशोक वाल्मीकि अपनी बहन के पास नोहर आया हुआ था। नोहर अस्पताल में परिजनों की भीड़ उसके बेटे गौरव उर्फ गौरू की पहचान अमन से थी। गुरुवार शाम करीब सात बजे गौरव अपनी बाइक लेकर अमन व साहिल के साथ चला गया। मृतक के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि रात करीब नौ बजे उसके छोटे बेटे बादल ने घर आकर बताया कि गौरव,अमन व साहिल तीनों रामा पैलेस के पास बैठकर शराब पीकर झगड़ रहे हैं। शुक्रवार ...
Join us for the latest news of India