सिरसा नशेड़ी बेटे ने पिता को अगवा कर की मारपीट कालांवाली । गांव सिंघपुरा में बेटे ने • दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही पिता को अगवा कर लिया और मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हरबंस सिंह ने बताया कि उसका बेटा सुखराज नशे का आदी है। नौ अक्तूबर की रात्रि को वह घर में सोया हुआ था कि दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। उसने जब दरवाजा खोला तो मुंह ढके 4-5 लोग जबरन उठाकर उसे गाड़ी में डालकर ले गए। गाड़ी के पास ही उसका बेटा सुखराज, उसका दोस्त जगसीर व तलवंडी साबो निवासी बलकरण भी खड़े थे। सभी ने मिलकर कहा कि आज तेरे से 40 लाख रुपये वसूल करने हैं। सभी ने डंडों से उससे मारपीट की और सुनसान जगह पर कमरे में बंद कर दिया। उसने बताया कि करीब 4 साल पहले उसके लड़के सुखराज सिंह ने प्रेम विवाह किया था, जिसका परिवार वालों ने विरोध किया था। इसके बाद सुखराज सुखजीत कौर के साथ बठिंडा रहने लगा। बीच बीच में घर आकर वह जबरदस्ती रुपये की मांग करता है और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी देता है।
Join us for the latest news of India