10 अक्टूबर को हरियाणा पंचायत चुनाव ऐलान संभव: BJP ने कल बुलाई अहम बैठक; CM-धनखड़ होंगे शामिल; 9 मेंबरी कमेटी गठित
4 चरणों में कराए जाएंगे इलेक्शन पहले तथा दूसरे में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य चुनेंगे ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंच तीसरे एवं चौथे चरण में चुने जाएंगे हरियाणा में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाने लगा है। संभावना जताई जा रही है कि 10 अक्टूबर के आसपास पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सकती है। चुनाव की नजदीकियों को देखते हुए BJP ने 30 सितंबर को एक अहम बैठक बुलाई है। इसमें CM मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ शामिल होंगे। 9 मेंबरी कमेटी का किया गठन चुनाव को लेकर BJP हरियाणा ने 9 मेंबरी कमेटी का गठन किया है। कमेटी का चेयरमैन शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को बनाया गया है। कमेटी चुनाव को लेकर जाने वाली तैयारियों पर मंथन करेगी। साथ ही जिलेवार पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करेगी। 2021 में पंचायत का कार्यकाल खत्म पंचायत चुनाव • आरक्षण के प्रावधानों के विरोध में कुछ लोग हाईकोर्ट गए हुए हैं • कई बार सुनवाई हुई, परंतु अभी तक HC ने कोई फैसला नहीं लिया • सरकार ने पंचायतों की शक्तियां बीडीपीओ को दे रखी हैं 4 चरणों में होंगे ...