Skip to main content

Posts

Showing posts with the label हरियाणा अध्यापक

हरियाणा के कॉलेजों में 3035 लेक्चरर की होगी भर्ती:

HPSC को भेजा प्रस्ताव; 1500 और प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए भेजेंगे पत्र  सर्वे के बाद नई तबादला नीति   सीएम बोले शिक्षकों से स्थान का विकल्प लें  शिक्षकों के साथ बच्चों को भी इससे लाभ  पीएचडी, एमफिल की वेतनवृद्धि के मर्ज की मांग  हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने शुक्रवार को उच्चतर शिक्षा परिषद की बैठक ली। सीएम ने बताया कि प्रदेश में कॉलेजों में 1535 शिक्षकों की भर्ती जल्द की जाएगी। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से हरियाणा लोक सेवा आयोग को पत्र लिखा जा चुका है। इसके अतिरिक्त, 1500 शिक्षकों की और भर्ती के लिए भी इसी माह आयोग को पत्र भेजा जाएगा। ऐसे में कुल 3035 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।  बैठक में पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालयों और महा विद्यालयों में टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति के लिए यूजीसी नियमों के अनुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को लागू करने और उच्च  शिक्षा में शिक्षा के स्तर में सुधार तथा यूजीसी नियमों के अनुसार सातवें वेतन आयोग को लागू करने की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विषयों पर अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार किया जाएगा। ...