सिरसा में युवती के साथ किया दुष्कर्म, 2 साल पहले युवक से हुई थी दोस्ती होटल में बुलाकर की घिनौनी हरकत
Dsnews शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार जानकारी देते हुए । हरियाणा के सिरसा में युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की 2 साल पहले आरोपी युवक के साथ दोस्ती हुई थी। युवक ने पीड़िता को होटल में बुलाकर उसके साथ घिनौनी हरकत की। शिकायत मिलने के बाद शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संदीप उर्फ गगी निवासी सरदूलगढ़ (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि करीब 2 वर्ष पहले फोन पर उसकी दोस्ती संदीप से हुई थी। संदीप ने सिरसा के एक होटल में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। यहां तक आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो भी खींची। वहीं पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके होटल में लेकर पहुंची। जहां इस संबंध में रिकॉर्ड जुटाया। शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर रहें है।