अध्यापक को मनाने के लिए मासूम छात्र ने किया Kiss, जानिए कहां का है यह Video और टीचर ने क्या कहा.....
Dsnews सोशल मीडिया पर एक क्लास रूम का वीडियो खूब छाया हुआ है. जिसमें एक छोटा बच्चा शैतानी ना करने का वादा करते हुए अपनी स्कूल Teacher से माफी मांगता है और उनको मनाने की कोशिश करता है. यहीं नहीं मासूम छात्र ने कई बार अपनी टीचर को Kiss भी किया. इस वीडियो को लोगों ने बहुत पसंद किया. वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा बड़ी मासूमियत से अपनी स्कूल टीचर से माफी मांगते हुए अपनी नाराज टीचर को मनाने की कोशिश करता दिख रहा है. इस वायरल वीडियो की सच्चाई जानने की कोशिश की तो पता चला कि ये उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के नैनी स्थित जयपुरिया इंस्टीट्यूट का है और वायरल वीडियो में दिख रही टीचर विशाखा त्रिपाठी हैं. जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर और भी बच्चों के प्यारे प्यारे वीडियोज मिले हैं. उन्होंने इस वीडियो को इसी महीने 3sep. को शेयर किया था. विशाखा त्रिपाठी प्रयागराज के सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में पढ़ाती हैं. वीडियो में दिख रहा है कि एक क्लासरूम में एक टीचर अपने छात्र से कहती हैं, "मैं आपसे बात नहीं करूंगी, आप बार-बार ये करते हो". जिस पर वो बच्चा माफी मा...