अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी में लगने वाली प्रभु श्रीराम की 251 मीटर ऊंची मूर्ति बन रही है। दो हजार कारीगर इसे गाजियाबाद के साहिबाबाद की एक फैक्ट्री में तैयार कर रहे हैं। बनने के बाद ये मूर्ति करीब 660 किमी की दूरी तय करके अयोध्या लाई जाएगी। इसका डिजाइन पद्मभूषण राम सुतार ने तैयार किया है। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से 69 मीटर होगी ऊंची होगी श्री राम जी की मूर्ति। श्रीराम की ये मूर्ति स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से 69 मीटर ज्यादा ऊंची होगी। जाने-माने मूर्तिकार पद्मभूषण राम वी. सुतार और उनके बेटे अनिल राम सुतार इन दिनों अयोध्या में हैं। नयाघाट पर लता स्मृति चौक में वीणा को स्थापित कराने के लिए वे यहां पहुंचे हैं। राम वी. सुतार ने बताया,”श्रीराम की ये प्रतिमा कास्य से बनी हुई है। मूर्ति लगने के लिए भूमि खरीदने की प्रक्रिया चल रही। अनिल सुतार ने बताया,”साल 2018 में सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने एक मूर्ति का माडल रखा गया था। इसके निर्माण की अनुमति सीएम ने दी थी। मगर अभी मूर्ति लगने के लिए भूमि खरीदने की प्रक्रिया चल रही हैभूमि उपलब्ध होने पर मूर्ति का निर्माण कर लिया जाएगा।” भगवा...
Join us for the latest news of India