Skip to main content

Posts

Showing posts with the label वायरल

गाय-भैसों को बेमौत मार रहा लंपी वायरस, क्या इंसानों के लिए भी है खतरा?

   राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली से लेकर पंजाब तक, लंपी वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है. राजस्थान में 10 लाख से ज्यादा मवेशी संक्रमित हो चुके हैं और 45 हजार की मौत हो चुकी है. कई राज्यों में हजारों की संख्या में गाय-भैंस इस वायरस की चपेट में आ रही हैं. देश में लंपी वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है. कई राज्यों में लंपी वायरस का कहर देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश-राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक ये वायरस तेजी से फैल रहा है.  सबसे ज्यादा खराब हालत राजस्थान की है. राजस्थान में अब तक लंपी वायरस से 45 हजार से ज्यादा गायों की मौत हो चुकी हैं. जबकि, 10 लाख से ज्यादा इस वायरस की चपेट में आ चुकीं हैं. राजस्थान के रेगिस्तान कब्रिस्तान बनते जा रहे हैं. हजारों की संख्या में गायों को दफनाया जा रहा है. लंपी वायरस से संक्रमित होने पर शरीर पर दाने निकल आते हैं, बुखार आता है. इस वायरस का इलाज है. लेकिन कई मामलों में स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि मौत हो जाती है. लंपी वायरस या लंपी स्किन डिसीज कोई नई बीमारी नहीं है. समय-समय पर इसका प्रकोप देखने को मिलता रहता है. एक महीने से भारत में ल...