Skip to main content

Posts

बुजुर्ग के कानों से बालियां छीन बाइक सवार फरार

 बुजुर्ग के कानों से बालियां छीन बाइक सवार फरार डबवाली। नया राजपुरा गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े घर के गेट के पास महिला के कानों की बालियां छीन कर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार जगीरो बाई पत्नी मुंशी राम 70 वर्षीय किसी कार्य से अपने घर लौट रही थी। जैसे ही घर के मुख्य गेट पर दहलीज में प्रवेश करने लगी तो उसी समय मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश आए। पीछे बैठे युवक ने दौड़ कर बुजुर्ग महिला के कानों पर झपटी मारकर कर सोने की बालियां छीन ली और फरार हो गए। 

नशेड़ी बेटे ने पिता को अगवा कर की मारपीट

 सिरसा  नशेड़ी बेटे ने पिता को अगवा कर की मारपीट  कालांवाली । गांव सिंघपुरा में बेटे ने • दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही पिता को अगवा कर लिया और मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  पुलिस को दी शिकायत में हरबंस सिंह ने बताया कि उसका बेटा सुखराज नशे का आदी है। नौ अक्तूबर की रात्रि को वह घर में सोया हुआ था कि दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। उसने जब दरवाजा खोला तो मुंह ढके 4-5 लोग जबरन उठाकर उसे गाड़ी में डालकर ले गए। गाड़ी के पास ही उसका बेटा सुखराज, उसका दोस्त जगसीर व तलवंडी साबो निवासी बलकरण भी खड़े थे। सभी ने मिलकर कहा कि आज तेरे से 40 लाख रुपये वसूल करने हैं। सभी ने डंडों से उससे मारपीट की और सुनसान जगह पर कमरे में बंद कर दिया।  उसने बताया कि करीब 4 साल पहले उसके लड़के सुखराज सिंह ने प्रेम विवाह किया था, जिसका परिवार वालों ने विरोध किया था। इसके बाद सुखराज सुखजीत कौर के साथ बठिंडा रहने लगा। बीच बीच में घर आकर वह जबरदस्ती रुपये की मांग करता है और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी देता है। 

अपनी संतान के लिए एक मां किसी भी हद तक जा सकती है,30 साल तक पुरुष बनी रही

  Success Story - ऐसी होती है मां, अपनी बेटी के लिए 30 साल तक पुरुष बनकर जीती रही कहते हैं अपनी संतान के लिए एक मां किसी भी हद तक जा सकती है. आज हम आपको अपनी स्टोरी में एक मां की ही कहानी बताने वाले है। जो अपनी बेटी को पाल-पोषकर बढ़ा करने के लिए 30 साल तक पुरुष बनी रही। आइए जानते है इनकी संघर्ष भरी कहानी। कहते हैं अपनी संतान के लिए एक मां किसी भी हद तक जा सकती है. केजीएफ का डायलॉग भी है- इस दुनिया में सबसे बड़ा योद्धा मां होती है. मां की इच्छाशक्ति के आगे कोई नहीं टिक सकता और वो अकेले ही अपने बच्चे के लिए असंभव को संभव कर दिखलाती है. अपने बारे में विचार करना छोड़ देती है, पहले अपनी संतान के बारे में सोचती है. तमिलनाडु (Tamil Nadu) से एक ऐसी मां की कहानी सामने आई है, जिसे जानने के बाद सभी शीश झुका देंगे. बेटी के लिए स्त्री से पुरुष बन गई एक मां- तमिलनाडु के ज़िला थूथुकुड़ी (Thoothukudi, Tamil Nadu) के काटुनायक्कनपट्टी (Katunayakkanpatti) गांव की रहने वाली पेचियम्मल (Pechiyammal) की शादी को 15 ही दिन हुए थे कि उसके पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई. पेचियम्मल की उम्र उस समय यही कोई 20 सा...

बैठे बैठाए सरपंच बनाओ, 2 करोड़ लो: फतेहाबाद के ढिंगसरा गांव में 3 लोगों ने दिया लालच; डीसी ने झाड़ा पल्ला

 बैठे बैठाए सरपंच बनाओ, 2 करोड़ लो: फतेहाबाद के ढिंगसरा गांव में 3 लोगों ने दिया लालच; डीसी ने झाड़ा पल्ला सरपंची का सौदा, दाम 2 करोड़ तक जयसिंह   अजयपाल    प्रीतपाल सिंह हरियाणा में पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही सरपंच बनने के लोग लंगोट कस कर मैदान में आ गए हैं। फतेहाबाद जिले के गांव में सरपंच का ताज पहनने के इच्छुक लोग सौदे बाजी पर उतर आए हैं। हालांकि ये सौदेबाजी गांव के विकास को लेकर रुपए देने पर है। लेकिन चुनाव मे किसी भी तरह का लालच देना कानूनन जुर्म है। गांव ढिंगसरा के 3 लोगों के वीडियो सामने आए हैं, जो कि सर्वसम्मति से सरपंच चुने जाने पर 21 लाख से 2 करोड़ रुपए तक देने का ऐलान कर रहे हैं। ढिंगसरा में वीडियो वायरल तेहाबाद के गांव ढिंगसरा से लगातार ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें सरपंच पद के संभावित प्रत्याशी खुले तौर पर रुपए बांटने की बात कह रहे हैं। अब तक 3 लोगों के वीडियो सामने आ चुके हैं। 2 वीडियो कल वायरल हुए थे, जिनमें चुनाव लड़ने 2 ग्रामीण 21 लाख और 51 लाख की पेश कर रहे थे तो वहीं आज एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें व्यक्ति ने खुद को जय सिंह तरड़ बता...

होटल मैनेजर से गैंगरेप: मालिक ने दोस्तों के साथ मिलकर लूटी इज्जत; बेहोशी की हालत में अप्राकृतिक संबंध भी बनाए

   होटल मैनेजर से गैंगरेप: मालिक ने दोस्तों  के साथ मिलकर लूटी इज्जत; बेहोशी की हालत में  अप्राकृतिक संबंध भी बनाए  बहाने से कमरे में बुलाया  पीने को कुछ दिया, जिससे बेहोश हो गई  कमरे में ले  जाकर बनाया हवस का शिकार  पति खेतीबाड़ी के काम से गांव गया था  हरियाणा के  जिले में होटल मालिक ने लेडी मैनेजर के साथ रेप कर डाला। यही नहीं उसे अपने 2 दोस्तों के आगे भी परोस दिया। महिला के साथ गैंगरेप के अलावा अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए गए।  पूरी वारदात उस वक्त हुई, जब मैनेजर का पति होटल से घर गया था। पुलिस ने होटल मालिक और उसके 2 दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म और अप्राकृतिक संबंधों का केस दर्ज कर लिया है। जिसके बाद होटल मालिक की तलाश की जा रही है।  होटल में ही रहती थी मैनेजर  पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि हिसार के बाइपास के पास एक होटल में पति के साथ मैनेजर की जॉब  करती थी और उसी होटल में रहती थे। करीब 20 दिन पहले पति खेतीबाड़ी के काम से गांव में गए हुए थे। होटल मालिक इस दौरान शाम को अपने दोस्त के साथ आता हैं और किसी ...

IAS बने चारो बच्चे,पिता का सीना गर्व से हो गया चौड़ा

 Success Story : पिता का सीना गर्व से हो गया चौड़ा, चारों बच्चे बनें IAS UPSC Success Story : आपको जानकर हैरानी होगी कि आज हम जिस परिवार की बात करने जा रहे हैं वहां सब प्रशासनिक अधिकारी है। आइए नीचे खबर में जानते है इस अनोखे परिवार की कहानी   IAS, IPS बनने का सपना अक्सर हर युवा देखता है, लेकिन बहुत कम लोगों का तह सपना पूरा होता है। वहीं, हम आपको एक ऐसे परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां चार भाई-बहनों ने यूपीएससी की परीक्षा पास की है और आज IAS, IPS के पद पर तैनात है। इस सफलता की कहानी में दो भाई और दो बहनें, जो उत्तर प्रदेश के लालगंज में रहते हैं। ये सभी मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। इनके पिता, अनिल प्रकाश मिश्रा, जो एक ग्रामीण बैंक में प्रबंधक थे, ने कहा, “हालांकि मैं एक ग्रामीण बैंक में प्रबंधक था, मैंने अपने बच्चों की शिक्षा पर कभी समझौता नहीं किया। मैं चाहता था कि उन्हें अच्छी नौकरी मिले और मेरे बच्चों ने भी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया।” चार भाई-बहनों में सबसे बड़े योगेश मिश्रा आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लालगंज में पूरी की और फिर मोतीलाल नेहरू राष...

GB whatsapp वाले हो जाये सावधान, वरना पड़ जायगे चक्कर में

  करते हैं GB Whatsapp का इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान वरना पड़ जाएंगे चक्कर में GB WhatsApp का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आई है जिसे पढ़कर शायद आप भी इस ऐप से अपना रुख ऑफिशियल ऐप की तरफ कर लें. क्या है पूरा मामला, देखें. हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिससे चौंका देने वाला खुलासा हुआ है, पता चला है कि भारत सबसे अधिक Android वायरस से संक्रमित वाले देशों की लिस्ट में शामिल है. बता दें कि इस बात की जानकारी मालवेयर प्रोटेक्शन और इंटरनेट सिक्योरिटी फर्म ESET की टी2 2022 थ्रेट रिपोर्ट के जरिए सामने आई है. रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि भारत उन देशों में शामिल है जहां एंड्रॉयड/स्पाई एजेंट ट्रोजन मालवेयर का सबसे अधिक पता लगाया गया है. बता दें कि ये ट्रोजन एजेंट मालवेयर फाइलें या कोड होते हैं जो डिवाइस को टारगेट करते हैं. रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि थर्ड-पार्टी व्हाट्सएप क्लाइंट या कह लीजिए क्लोन जीबी व्हाट्सएप (GB WhatsApp) अपने यूजर्स को व्हाट्सएप के सभी स्टैंडर्ड फीचर्स तो ऑफर करता ही है लेकिन साथ ही इसमें यूजर्स की सुविधा के लिए कुछ ए...