बुजुर्ग के कानों से बालियां छीन बाइक सवार फरार
डबवाली। नया राजपुरा गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े घर के गेट के पास महिला के कानों की बालियां छीन कर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार जगीरो बाई पत्नी मुंशी राम 70 वर्षीय किसी कार्य से अपने घर लौट रही थी। जैसे ही घर के मुख्य गेट पर दहलीज में प्रवेश करने लगी तो उसी समय मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश आए। पीछे बैठे युवक ने दौड़ कर बुजुर्ग महिला के कानों पर झपटी मारकर कर सोने की बालियां छीन ली और फरार हो गए।
Comments
Post a Comment