Skip to main content

न इलाज, न टीका: तुम लम्पी, हम लम्पट; लाखों गायों की मौत पर हर कोई मौन क्यों?

 इलाज है तो सिर्फ इतना कि बड़ा, लम्बा सा गड्ढा खोदा जाता है और मरी गायों को उसमें गाड़कर पूर दिया जाता है।



 दो-चार गायें भी कभी इधर से उधर हो जाएं या शाम को वक्त पर घर न पहुंचें तो हमारा कलेजा कांप जाता है। ऐसे में हम अब लाखों गायों की मौतों पर मौन क्यों हैं? अकेले राजस्थान में लगभग 75 हजार गाय-बछड़े मर चुके हैं। सरकारी आंकड़ा ही 43 हजार का है।


 पीछे गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश भी हैं, जहां लम्पी वायरस लगातार गायों और उनके बछड़ों को लील रहा है। इसका कोई इलाज नहीं। कोई टीका नहीं । कोई तैयारी भी नहीं। बड़ी संख्या में रोज गायें मरती जा रही हैं। इलाज है तो सिर्फ इतना कि बड़ा, लम्बा सा गड्ढा खोदा जाता है और मरी गायों को उसमें गाड़कर पूर दिया जाता है। कई किलोमीटर तक इसकी दुर्गंध फैल

रही है।



 आस पास दूध-दही का संकट आ रहा है, लेकिन कौन चिंता करे ! सरकारें सोई हुई हैं। उन्हें कोई जगाता नहीं। गो सेस के नाम पर करोड़ों का टैक्स वसूला जाता है। लेकिन कहां जाता है, कोई नहीं जानता। टैक्स भी कैसे-कैसे! रजिस्ट्री पर, शराब पर, मैरिज गार्डन की बुकिंग पर, बड़े सौदों, वाहन खरीदी पर भी गो सेस लिया जा रहा है।


 यह फोटो बीकानेर से 10 किमी दूर डंपिंग साइट की है। यहां कई किमी तक जानवरों की लाशें देखी जा सकती हैं।


 गोशालाओं को अनुदान के नाम पर झुनझुना थमाया जाता है। भारी भरकम अनुदान ज्यादातर उन्हीं गोशालाओं को मिलता है, जो या तो किसी राजनीति से जुड़े व्यक्ति की हैं या किसी पार्टी के समर्थक या घोर समर्थक की हैं। अकेले राजस्थान ने पिछले तीन साल में शराब पर गो सेस लगाकर 1205 करोड़ रुपए कमाए हैं।


 समर्थक या घोर समर्थक की हैं। अकेले राजस्थान ने पिछले तीन साल में शराब पर गोसेस लगाकर 1205 करोड़ रुपए कमाए हैं। कहां गए? कोई नहीं जानता। कोई नहीं पूछता। सरकार तो कुछ बताने से रही !


 यही हाल पंजाब का और उत्तर प्रदेश का भी है। मध्यप्रदेश सरकार गो सेस लगाया नहीं है, लगाने की बात चल रही है। दरअसल, लम्पी कोरोना से भी खतरनाक वायरस है। गाएं सिकुड़ जाती हैं। उनके शरीर पर फफोले होने लगते हैं। वे खाना-पीना बंद कर देती हैं और दो-चार दिन में प्राण त्याग देती हैं। वे सड़क पर मरी मिलती हैं। वे घर से खेत के रास्ते में मरी पाई जाती हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरी जाती हैं और किसी एक गड्ढे में गाड़ दी जाती हैं। जैसे यही उनका पहला और आखिरी इलाज हो !


 गांवों को कोरोना से भी ज्यादा डरा रहा है ये लम्पी | जाने क्यों निरीह गायों के पीछे पड़ा है। टीलों के कारण मशहूर राजस्थान में अगर आप अब कोई टीला देखें तो ललचाने की जरूरत नहीं है। हो सकता है वह सैकड़ों गायों की कोई कब्रगाह हो !


 गायों के रम्भाने से जो घर, गांव आबाद थे, वे सुनसान पड़े हैं। जैसे गांव नहीं श्मशान हों। जिनके घरों में गायों की मौत हुई है, वे लोग ऐसे लग रहे हैं जैसे उनके मुंह पर कोई हल्दी फेर गया हो ! इन भयानक, खौफनाक हालात पर भी कोई न जागे तो फिर कब जागेगा? लम्पी के सामने लम्पट व्यवस्था से वैसे भी कोई उम्मीद करना बेमानी है।



Comments

Popular posts from this blog

बिहारः शादी की पहली रात खुल गई दुल्हन की पोल, सीधे डाक्टर के पास लेकर पहुंच गया पति

बिहार में शादी की पहली ही रात दुल्हन की सच्चाई सामने आ गई। राजी-खुशी विवाह करने वाला लड़का अपनी ही पत्नी पर भड़क गया। सीधे उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंच गया। मामला राज्य के सारण जिले का है । सारण जिले के डेरनी की सुनीता कुमारी (बदला हुआ नाम) की शादी 26 22 को मकेर निवासी संजीत कुमार (बदला हुआ नाम) से हुई थी। शादी के बाद दूसरे दिन ही 7sep को संजीत ने सुनीता को किन्नर बताकर उसे मायके पहुंचाकर दूसरा विवाह कर लिया। इसकी भनक लगने पर सुनीता के स्वजन मकेर पहुंचे तो संजीत के स्वजनों ने बताया कि सुनीता किन्नर है। वह अपने बेटे की शादी किन्नर से नहीं कर सकते हैं। आप लोगों ने उन्हें धोखा दिया है। सुहागरात के दिन जानकारी होने पर हमलोगों ने मुजफ्फरपुर में सुनीता की जांच भी कराई है। इसके बाद हो हंगामा के बाद मामले में दोनों तरफ से पंचायती हुई। जब पंचायत से मामले का समाधान नहीं हुआ तो सुनीता ने महिला हेल्प लाइन का दरवाजा खटखटाया। महिला हेल्पलाइन की प्रबंधक मधुबाला ने इस मामले में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर सुनवाई के लिए तीन सितंबर को हाजिर होने को कहा था। पति हेल्प लाइन में हाजिर हुए। करके किन्नर से ...

आज रावतसर की घटना ने अंदर तक झकझोर कर रख दिया

आज रावतसर की घटना ने अंदर तक झकझोर कर रख दिया  एक तरफ़ समाज के नाम पर वोट की राजनीति करने वाले नेता थे ओर दूसरी तरफ़ उसी समाज की एक बेटी की लाश जो तीन दिनो से मोर्चरि में पोस्टमार्डम के इंतजार में थी और ऊपर से तेजा दशमी के पावन पर्व जो की समाज के अग्रणी नेता 🅓🅙  पर डांस करके समाज को तेजाजी के पदचिन्हो पर चलने की सलाह देते हुए उस लाश के करीब से गुजर गये जैसे वहा  कुछ हुआ ही नहीं आज एक बात समझ में आई जो भी समाज के ठेकेदार बने घूमते है वो ही समाज के सबसे बड़े दुश्मन है अगर एक बार हम मान लेते है की उस बेटी ने आत्महत्या की है पर उसकी वजह भी तो यही समाज है जिसने उसे इतना मजबूर किया की उसे मरना पड़ा और कोई रास्ता नहीं बचा आज एक बेटी की मोत ने समाज का असली चेहरा दिखा दिया  आज एक सशक्त समाज की मरी हुई स्वेदना देखने को मिली जो आने वाले समय में समाज को गहरे घाव देती रहेगी 🥲🥲 बहन हम शर्मिंदा है  तेरे कातिल समाज के ठेकेदार है  भगवान बेटी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देवे और परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करे 🙏🙏🙏

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...