Skip to main content

सोनाली फोगाट की मौत में हत्या का केस दर्ज: गोवा में 4 घंटे चले पोस्टमार्टम के बाद PA सुधीर और सुखविंदर को बनाया गया आरोपी

 Dinesh soni





हरियाणा BJP की नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट का गोवा में पोस्टमार्टम हो गया। सोनाली 23 अगस्त मंगलवार की सुबह गोवा के होटल में मृत मिली थीं। इस बीच गोवा पुलिस ने सोनाली के भाई रिंकू ढाका की शिकायत पर सोनाली के PA सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया। सोनाली के जीजा अमन पूनिया ने गोवा से बताया कि पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।


इससे पहले, सोनाली के परिवार ने गुरुवार सुबह सोनाली का पोस्टमार्टम करवाने पर अपनी सहमति दे दी। 3 डॉक्टरों के पैनल ने पौने 12 बजे पोस्टमार्टम शुरू किया जो 4 बजे तक चला। पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। इस दौरान सोनाली का भाई रिंकू ढाका और जीजा अमन पूनिया अस्पताल में ही मौजूद रहे।


पोस्टमार्टम के बाद बॉडी हैंडओवर करने की कागजी कार्रवाई चल रही है। सोनाली के जीजा अमन पूनिया ने बताया कि गुरुवार देर रात लगभग 2 बजे तक वह सोनाली की बॉडी लेकर हिसार पहुंच जाएंगे। इस बीच हिसार में मौजूद सोनाली के दूसरे भाई वतन ढाका के अनुसार, गोवा प्रशासन ने परिवार को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।


गोवा के DGP जसपाल सिंह ने भास्कर को बताया कि सोनाली के भाई और जीजा की ओर से दी गई शिकायत5:38






पर केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम हो चुका है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सोनाली को 'कर्लीज' रेस्टोरेंट में ड्रग्स दी गई थी या नहीं? तबीयत बिगड़ने पर उसे 'कर्लीज' रेस्टोरेंट के लेडीज वॉशरूम में ले जाया गया या नहीं? यह सब जांच का विषय है। तफ्तीश चल रही है।


परिजन के FIR दर्ज न करने संबंधी आरोपों पर डीजीपी ने कहा कि पहले शिकायत को वेरीफाई किया गया। उसके बाद FIR दर्ज कर ली गई है। सोनाली के शरीर पर चोट के निशान और बॉडी नीली पड़ने संबंधी सवाल पर डीजीपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ही सब कुछ साफ हो पाएगा।


सोनाली का मोबाइल इस्तेमाल करता रहा सुधीर इससे पहले गोवा में अमन पूनिया ने आरोप लगाया कि सोनाली की मौत के 12 घंटे बाद तक सुधीर सांगवान उसका मोबाइल फोन इस्तेमाल करता रहा । जब उन लोगों ने गोवा पुलिस से सवाल किया कि सुधीर से सोनाली का मोबाइल फोन क्यों नहीं लिया गया तो पुलिस अफसरों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।


अमन पूनिया के अनुसार, सोमवार रात को सुधीर सांगवान ही सोनाली को 'कर्लीज' रेस्टोरेंट लेकर गया। वहां सोनाली की तबीयत बिगड़ी तो सुधीर उसे लेकर 3 घंटे लेडिज वाशरूम में बैठा रहा। वह सोनाली को तुरंत अस्पताल क्यों नहीं ले गया? इसकी इन्वेस्टिगेशन होनी चाहिए। सुधीर ने







सोनाली के परिवार को उसकी मौत की खबर सुबह 8 बजे


दी।


अमन के अनुसार, सोनाली की हत्या एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत की गई है और सुधीर इसमें मोहरा भर है। सोनाली की मौत की खबर के जब वह और रिंकू गोवा पहुंचे तो सुधीर ने बताया कि सोनाली ने रात में ड्रग की ओवरडोज ले ली जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। चूंकि सोनाली सेलिब्रिटी थी इसलिए वह उसे अस्पताल लेकर नहीं गया क्योंकि उससे कोई बखेड़ा खड़ा हो सकता था।


अमन ने आरोप लगाया कि सोनाली फोगाट को रेस्टोरेंट में ड्रग की ओवरडोज जानबूझकर दी गई।


सुधीर और सुखविंदर से पूछताछ


गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट की मौत की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला कि सोनाली फोगाट जब गोवा पहुंची, तब से उसी रिजॉर्ट में खाना खा रही थीं जहां ठहरी थी। सिर्फ 22 अगस्त सोमवार रात ही उसने 'कर्लीज' रेस्टोरेंट में पहली बार डिनर किया। गोवा पुलिस सुधीर को लेकर रिजॉर्ट भी पहुंची। वहां पूछताछ में पता चला कि सोनाली, सुधीर और सुखविंदर ने वहां दो कमरे बुक किए थे। सुबह 7 बजे सुधीर अपने कमरे से बाहर गया। रिजॉर्ट प्रबंधन के अनुसार, सोनाली की मौत रिजॉर्ट में नहीं हुई। उसने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा।5:40




सुधीर पर रेप और हत्या का आरोप


सोनाली के भाई रिंकू ने गोवा पुलिस में शिकायत देकर सुधीर सांगवान पर सोनाली से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में आरोप है कि वह 3 साल से सोनाली से दुष्कर्म करता आ रहा है और उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। परिवार का आरोप है कि तीन साल पहले सोनाली के घर हुई चोरी में भी सुधीर की भूमिका


थी।


यह है पूरा मामला


सोनाली फोगाट की गोवा में 23 अगस्त को हार्ट अटैक से मौत हो गई। उस समय गोवा में उसके साथ PA सुधीर और सुखविंदर था। सुधीर ने मंगलवार सुबह 8 बजे सोनाली के भाई को फोन करके मौत की सूचना दी। इसके बाद उसने फोन नहीं उठाए। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर और सुखविंदर ने उसका मर्डर किया है। सुधीर सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। इसलिए उसने सोनाली की हत्या


की है।


लाइक


कमेंट


सेव


शेयर


खबरें और भी हैं....


सोनाली फोगाट का VIDEO वायरल:


30 सेकंड के वीडियो में तीनों साथ दिखे

Comments

Popular posts from this blog

बिहारः शादी की पहली रात खुल गई दुल्हन की पोल, सीधे डाक्टर के पास लेकर पहुंच गया पति

बिहार में शादी की पहली ही रात दुल्हन की सच्चाई सामने आ गई। राजी-खुशी विवाह करने वाला लड़का अपनी ही पत्नी पर भड़क गया। सीधे उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंच गया। मामला राज्य के सारण जिले का है । सारण जिले के डेरनी की सुनीता कुमारी (बदला हुआ नाम) की शादी 26 22 को मकेर निवासी संजीत कुमार (बदला हुआ नाम) से हुई थी। शादी के बाद दूसरे दिन ही 7sep को संजीत ने सुनीता को किन्नर बताकर उसे मायके पहुंचाकर दूसरा विवाह कर लिया। इसकी भनक लगने पर सुनीता के स्वजन मकेर पहुंचे तो संजीत के स्वजनों ने बताया कि सुनीता किन्नर है। वह अपने बेटे की शादी किन्नर से नहीं कर सकते हैं। आप लोगों ने उन्हें धोखा दिया है। सुहागरात के दिन जानकारी होने पर हमलोगों ने मुजफ्फरपुर में सुनीता की जांच भी कराई है। इसके बाद हो हंगामा के बाद मामले में दोनों तरफ से पंचायती हुई। जब पंचायत से मामले का समाधान नहीं हुआ तो सुनीता ने महिला हेल्प लाइन का दरवाजा खटखटाया। महिला हेल्पलाइन की प्रबंधक मधुबाला ने इस मामले में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर सुनवाई के लिए तीन सितंबर को हाजिर होने को कहा था। पति हेल्प लाइन में हाजिर हुए। करके किन्नर से ...

आज रावतसर की घटना ने अंदर तक झकझोर कर रख दिया

आज रावतसर की घटना ने अंदर तक झकझोर कर रख दिया  एक तरफ़ समाज के नाम पर वोट की राजनीति करने वाले नेता थे ओर दूसरी तरफ़ उसी समाज की एक बेटी की लाश जो तीन दिनो से मोर्चरि में पोस्टमार्डम के इंतजार में थी और ऊपर से तेजा दशमी के पावन पर्व जो की समाज के अग्रणी नेता 🅓🅙  पर डांस करके समाज को तेजाजी के पदचिन्हो पर चलने की सलाह देते हुए उस लाश के करीब से गुजर गये जैसे वहा  कुछ हुआ ही नहीं आज एक बात समझ में आई जो भी समाज के ठेकेदार बने घूमते है वो ही समाज के सबसे बड़े दुश्मन है अगर एक बार हम मान लेते है की उस बेटी ने आत्महत्या की है पर उसकी वजह भी तो यही समाज है जिसने उसे इतना मजबूर किया की उसे मरना पड़ा और कोई रास्ता नहीं बचा आज एक बेटी की मोत ने समाज का असली चेहरा दिखा दिया  आज एक सशक्त समाज की मरी हुई स्वेदना देखने को मिली जो आने वाले समय में समाज को गहरे घाव देती रहेगी 🥲🥲 बहन हम शर्मिंदा है  तेरे कातिल समाज के ठेकेदार है  भगवान बेटी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देवे और परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करे 🙏🙏🙏

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...