मोटा पनियाला के युवक ने जींद जिले की औरत के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती करी दोस्ती करने के बाद किया गैंगरेप
जिला के गांव पन्नीवाला मोटा के एक युवक पर जींद की महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। महिला के आरोप मुताबिक इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया है। महिला थाना जींद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सिरसा के गांव पन्नीवाला मोटा निवासी दीपक से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। बाद में वे दोनों बातचीत करने लगे।
28 मई को वह घर में अकेली थी तो दीपक अपने दोस्त आशीष व कालू के साथ उसके घर आ गया। इस दौरान उसे पिस्टल दिखाते हुए उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई। जिसके बाद आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ दे दिया और गाड़ी में डाल कर अपने साथ सिरसा ले गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त तक उसे बंधक बना कर रखा गया। बाद में वह किसी तरह उनकी चंगुल से भाग निकली और मायके पहुंच घटना की सूचना पुलिस को दी। जींद एसपी नरेंद्र बिजारणियां ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

Comments
Post a Comment