Skip to main content

वॉट्सएप से खाना ऑर्डर कर सकेंगे रेल यात्री: PNR नंबर की मदद से आपकी सीट पर आ जाएगा खाना, यहां जानें इसकी पूरी प्रोसेस


Dinesh soni




 वॉट्सएप से खाना ऑर्डर कर सकेंगे रेल यात्री: PNR नंबर की मदद से आपकी सीट पर आ जाएगा खाना, यहां जानें इसकी पूरी प्रोसेस


 नई दिल्ली 7 घंटे पहले


 सुविधा फिलहाल 100 से अधिक स्टेशनों पर शुरू की गई है


 यात्री को मोबाइल में 7042062070 खाना ऑर्डर करने के बाद आप

नंबर सेव करना होगा



 ऑर्डर को ट्रैक भी कर पाएंगे


 शेयर


 अब सफर के दौरान रेल यात्री व्हाट्सऐप के जरिए खाना ऑर्डर कर सकेंगे। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की फूड डिलीवरी सर्विस जूप (Zoop) ने जियो हैप्टिक के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू की है। सुविधा फिलहाल 100 से अधिक स्टेशनों पर शुरू की गई है। 

खाना मंगवाने के लिए PNR जरूरी



 रेल यात्री अब नए व्हाट्सऐप चैटबोट के जरिए मैसेज कर खाना मंगवा सकेंगे। खाना ऑर्डर करने के लिए यात्री को अपने PNR का इस्तेमाल करना होगा और उसका ऑर्डर सीधे सीट पर


 डिलीवर कर दिया जाएगा। यात्री अपने ऑर्डर को रियल टाइम में

 ट्रैक भी कर सकते हैं। साथ ही कोई दिक्कत आने पर सपोर्ट टीम की मदद भी ले सकते हैं।


 फिलहाल 100 से ज्यादा स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा रेलवे के अनुसार व्हाट्सएप पर +91 7042062070 पर जूप के साथ चैट कर सकते हैं। फिलहाल ये सेवा विजयवाड़ा, वडोदरा, मुरादाबाद, वारंगल के अलावा दीन दयाल उपाध्याय, कानपुर, आगरा कैंट, टूंडला जंक्शन, बल्हारशाह जंक्शन और 100 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध है।


 ट्रेन में व्हाट्सएप से ऐसे ऑर्डर करें खाना


 1. सबसे पहले यात्री को मोबाइल में Zoop WhatsApp chatbot नंबर +91 7042062070 सेव करना होगा।


 2. इसके बाद व्हाट्सएप में Zoop chatbot को खोलना होगा ।


 3. इसके बाद आपको 10 digit PNR नंबर टाइप करना होगा ।


 4. Zoop आपकी डिटेल को वेरिफाई करेगा। फिर अपकमिंग स्टेशन को सलेक्ट करने को कहेगा।


 5. फिर Zoop chatbot आपको कुछ रेस्टोरेंट्स का ऑप्शन देगा, जहां से आप खाना ऑर्डर कर पाएंगे। यहां पेमेंट मोड भी मिलेगा।


6. खाना ऑर्डर करने और ट्रांजेक्शन्स पूरा करने के बाद आप

चैटबॉट से ही ऑर्डर को ट्रैक भी कर पाएंगे। 

7. आखिर में चुने गए स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही Zoop आपको खाना डिलीवर कर देगा।




Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.