इनेलो की 'सम्मान दिवस रैली' कल: तीसरे मोर्चे के लिए 10 राज्यों के BJP विरोधी नेताओं को न्यौता; बिहार CM नीतीश पर सबकी नजर
नीतीश को चौटाला रिसीव करेंगे
2016 में भी शामिल हो चुके बिहार के सीएम
2021 में BJP
से गठबंधन के
चलते नहीं आए
कांग्रेस नेताओं को भी रैली का न्यौता नहीं
देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 109 वीं जयंती पर 25 सितंबर यानी कल फतेहाबाद में 'सम्मान दिवस रैली' हो रही है। हरियाणा में एकमात्र विधायक पर सिमटी हुई इनेलो इस रैली से तीसरे मोर्चे की संभावनाओं को जोर दे रही है। जिसके लिए देश के 10 बड़े राज्य के भाजपा विरोधी नेताओं को रैली का निमंत्रण दिया है। ताऊ देवीलाल की 109 वीं जयंती पर अबकी बार सबसे प्रमुख नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।
फतेहाबाद में रैली की तैयारियों का जायजा लेते ओपी चौटाला
नीतीश को रिसीव करने एयरपोर्ट जाएंगे ओपी चौटाला
नीतीश 2016 के बाद अब ताऊ देवीलाल की जयंती में शामिल होने आ रहे हैं। नीतीश कुमार के महत्व का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्हें रिसीव करने के लिए खुद ओपी चौटाला सिरसा एयरफोर्स स्टेशन जाएंगे। नीतीश कुमार के साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे। वे अभय सिंह सिरसा स्थित निवास पर नाश्ता करेंगे। जबकि बाकी नेता फतेहाबाद में हेलीकॉप्टर से आएंगे।
इन प्रमुख नेताओं को बुलाया गया
इनके अलावा बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सुखबीर बादल, एचडी देवगौड़ा, फारूख अब्दुला, चंद्र बाबू नायडू, तेलंगाना CM चंद्रशेखर राव, सीताराम येचुरी, मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे अखिलेश यादव, जयंत चौधरी, राजस्थान के सांसद हनुमान बेनीवाल को निमंत्रण दिया है।
भाजपा के साथ गठबंधन के चलते नहीं आए थे नीतीश
नीतीश कुमार को 2021 में भी ताऊ देवीलाल की जयंती रैली में आने का निमंत्रण दिया गया था। उस वक्त बिहार में जनता दल और भाजपा के गठबंधन की सरकार थी। हरियाणा में भाजपा की सरकार है। ऐसे में तीसरे मोर्चे की चर्चाओं के चलते नीतीश कुमार नहीं आए। उन्होंने जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी को
भेजा था।
परंतु अगस्त 2022 में नीतीश कुमार ने भाजपा से 21 महीने पुराना गठबंधन तोड़ दिया। उन्होंने राजद के साथ गठबंधन करके सरकार बना ली। अब भाजपा के साथ नीतीश कुमार का गठबंधन नहीं है, इसलिए नीतीश कुमार की इस रैली में आने की पूरी संभावनाएं है।
पार्टी ने इन्हें दिया निमंत्रण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी दैवगौड़ा, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुला, पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव, माकपा नेता सीताराम येचुरी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह और उनके बेटे अखिलेश यादव, जयंत चौधरी, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और राजस्थान के सांसद हनुमान बैनीवाल को निमंत्रण दिया है।
पूर्व सीएम ओपी चौटाला बिहार के सीएम नीतीश कुमार दिया था को गुरुग्राम में निमंत्रण
2021 में भी दिया था निमंत्रण
इनेलो ने 2021 में भी तीसरे मोर्चे की चर्चाओं को बल देते हुए ताऊ देवीलाल की जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री एचडी देवगौडा, प्रकाश सिंह बादल, मुलायम सिंह, फारूख अब्दुला, चंद्र बाबू नायडू, तृणमूल नेता यशवंत सिन्हा, रालोद जयंत चौधरी, नीतीश कुमार, वीरेंद्र सिंह को निमंत्रण दिया था। परंतु तब केवल फारूख अब्दुला, वीरेंद्र सिंह और प्रकाश सिंह बादल ही आए थे। ऐसे में तब तीसरे मोर्च की संभावनाएं मात्र अफवाहें ही निकली।



Comments
Post a Comment