Skip to main content

राजस्थान में फिर एक दलित बच्चे को पीटने का मामला सामने आया


 टीचर ने दलित स्टूडेंट को पीटा, सिर में लगी

 चोट: 13 साल के बच्चे ने टेस्ट में पूरे सवालों का जवाब नहीं दिया था



माँ रोने लगी 



 बाड़मेर 3 घंटे पहले




 






 राजस्थान में एक बार फिर स्कूल में टीचर की ओर से 13 साल के दलित बच्चे की पिटाई करने का मामला सामने आया है। बाड़मेर के सरकारी स्कूल में 7वीं क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट की टीचर ने पिटाई कर दी। बच्चे के सिर में चोट आई और हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। बच्चे का दोष सिर्फ इतना था कि उसने क्लास टेस्ट में पूरे सवालों का जवाब नहीं दिया था। मामला शहर में स्थित सरकारी स्कूल नंबर - 4 का बुधवार का है।


 परिजनों के अनुसार, बुधवार को दोनों भाइयों को स्कूल भेजा था। स्कूल में टेस्ट चले रहे थे। 7वीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चे ने टेस्ट में पूरे सवाल नहीं किए तो टीचर अशोक माली ने पिटाई कर दी। बच्चे ने जब टीचर से मारने की वजह पूछी तो धक्का देकर गिरा दिया। इससे उसके सिर में चोट आई। बेटे की हालत देखकर मां गोमती रोने लग गई।










घायल बच्चे के परिजन बोले- बेटे को बेहोशी की हालत में घर लाया गया। उसके सिर में चोट लगी है।













मैडम मेघा ने बताया कि बच्चा आया और कहा कि सर ने भाई के साथ पिटाई कर दी। मैं अपनी क्लास छोड़कर गई। बच्चा बोला- सिर दर्द कर रहा है। ऑफिस में लाकर बैठा दिया। खाना खिलाया। इसके बाद बच्चा बोला- मैं रोज सिर दर्द की टेबलेट लेता हूं। भाई ने गोली दी। गोली के बारे में पूछने के लिए बच्चे की मां को फोन लगाया, लेकिन उठाया नहीं।


टीचर ने बताया कि बच्चे के भाई ने कहा- मेरा घर पास में ही है। मैं छोड़कर आ जाता हूं। डॉक्टर को दिखाकर आने के लिए कहा था। इस दौरान दो बच्चे और साथ में आए। फिर उसे घर ले गए। स्कूल में बेहोश नहीं हुआ था। पिटाई के बाद खाना खाया है। घबराहट होने की बात कर रहा था। आजकल तो बच्चे खाली पेट आते तब भी घबराहट हो जाती है।


टीचर को थाने बुलाया है


कोतवाली एसएचओ गंगाराम का कहना है कि अस्पताल पहुंचकर बच्चे के बयान लिए है। बयानों के आधार पर टीचर थाने बुलाया गया है। टीचर से पूछताछ कर रहे हैं। अभी तक कोई रिपोर्ट मिली नहीं है।


राजस्थान में लगातार बढ़ रही स्टूडेंट ऐसी घटनाएं राजस्थान में इन दिनों टीचर्स की ओर से स्टूडेंट्स की पिटाई के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जालोर में टीचर की पिटाई से दलित छात्र की मौत का मामला हो या उदयपुर मेंBacche ke dant tutane Ka Mamla bhi Samne Aaya


घायल बच्चे के भाई ने स्कूल की महिला टीचर को बुलाया, जो बच्चे को ले गईं। परिजनों का आरोप है कि क्लास के स्टूडेंट बच्चे को बेहोशी की हालत में लेकर आए। इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।


पेट और सिर में हो रहा दर्द


सर्जन डॉक्टर दिलीप चौधरी का कहना है कि बच्चे को जिला अस्पताल लेकर आए थे। उसको चेक किया है। पेट व सिर में दर्द की शिकायत कर रहा था। बच्चे की तबीयत ठीक है। फिर भी सोनाग्राफी व सीटी स्कैन करवाने को कहा है। सीरियस जैसी कोई बात नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.