Skip to main content

हरियाणा के कॉलेजों में 3035 लेक्चरर की होगी भर्ती:

HPSC को भेजा प्रस्ताव; 1500 और प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए भेजेंगे पत्र
 सर्वे के बाद नई तबादला नीति


 सीएम बोले शिक्षकों से स्थान का विकल्प लें
 शिक्षकों के साथ बच्चों को भी इससे लाभ
 पीएचडी, एमफिल की वेतनवृद्धि के मर्ज की मांग

 हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने शुक्रवार को उच्चतर शिक्षा परिषद की बैठक ली। सीएम ने बताया कि प्रदेश में कॉलेजों में 1535 शिक्षकों की भर्ती जल्द की जाएगी। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से हरियाणा लोक सेवा आयोग को पत्र लिखा जा चुका है। इसके अतिरिक्त, 1500 शिक्षकों की और भर्ती के लिए भी इसी माह आयोग को पत्र भेजा जाएगा। ऐसे में कुल 3035 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।


 बैठक में पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालयों और महा विद्यालयों में टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति के लिए यूजीसी नियमों के अनुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को लागू करने और उच्च

 शिक्षा में शिक्षा के स्तर में सुधार तथा यूजीसी नियमों के अनुसार सातवें वेतन आयोग को लागू करने की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विषयों पर अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार किया जाएगा।


 नई स्थानांतरण नीति के लिए सर्वे करें


 सीएम ने उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षकों की नई स्थानांतरण नीति तैयार करने के संबंध में सर्वे किया जाए, जिसके तहत शिक्षकों से उनके स्थानों का विकल्प लिया जाए। तदानुसार विषय वार तथा मांग के अनुरूप नीति तैयार की जाएगी। इस नीति से विद्यार्थियों के साथ -साथ शिक्षकों को तो लाभ होगा ही और शिक्षा के स्तर में भी सुधार होगा।


 बैठक में पदाधिकारियों द्वारा पीएचडी और एमफिल के लिए वेतनवृद्धि को मर्ज करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस पर विचार करेगी और विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अंतिम फैसला लिया जाएगा।


 पदोन्नति, स्टडी लीव निपटाने के आदेश सीएम ने पदाधिकारियों की शिक्षकों से संबंधित पदोन्नति के मामले, चाइल्ड केयर लीव, स्टडी लीव या अन्य मामलों को एक तय सीमा के अंदर निपटाने की मांग पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे सभी मामलों को निर्धारित समयावधि में निपटाएं । इसके अलावा, पहले से लंबित मामलों का निपटान शीघ्रता से किया जाए।


 यहां 3 साल होगा तबादला

उन्होंने कहा कि जो शिक्षक उच्च शिक्षा विभाग, मुख्यालय में संयुक्त निदेशक, उप निदेशक और असिस्टेंट डायरेक्टर पदों पर प्रतिनियुक्ति पर आएंगे, वे 3 साल तक अपनी सेवाएं देंगे और 3 साल के बाद उनका तबादला किया जाएगा। सीएम ने अधिकारियों तथा पदाधिकारियों से कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में चल रहे सेल्फ फाइनेंस के कोर्स में बच्चों का अधिक रुझान बढ़े, इसके लिए प्रयास किए जाएं।


 इसके अलावा, विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों को एल्युमनाई से संपर्क कर इन शिक्षण संस्थानों को वित्तीय रूप से सहयोग करने की भी अपील की जानी चाहिए, ताकि शोध के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा कार्य किये जा सके।


 90 प्रतिशत शिक्षकों को इच्छानुसार विकल्प मिले


 सीएम ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षक स्थानांतरण नीति के तहत स्थानांतरित हुए अध्यापकों में से 90 प्रतिशत शिक्षकों को उनके द्वारा चुने हुए टॉप-3 विकल्प मिल रहे हैं और इससे शिक्षक संतुष्ट हैं। फिर भी यदि कहीं से शिक्षकों की कमी से संबंधित कोई मामले सरकार के समक्ष आ रहे हैं तो उन पर तुरंत संज्ञान लिया जा रहा है।


 उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जल्द ही शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। नियमित भर्ती होने तक हरियाणा कौशल विकास निगम के माध्यम से भी शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.